फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   distance of ISS from Earth is 403 km, then why does it take so long to reach, what are challenges in way, know

Axiom-4: पृथ्वी से आईएसएस की दूरी 403 किमी तो फिर पहुंचने में इतना समय क्यों, राह में कौन सी चुनौतियां, जानें

Thu, 26 Jun 2025 05:02 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 26 Jun 2025 05:02 AM IST
सार

आईएसएस के साथ यान की डॉकिंग बहुत ही सटीक और जटिल प्रक्रिया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की पृथ्वी से करीब 403 किमी की ऊंचाई पर है। आईएसएस 27,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगाता है। यानी आईएसएस 90 मिनट में धरती का एक चक्कर लगाता है।

विज्ञापन
distance of ISS from Earth is 403 km, then why does it take so long to reach, what are challenges in way, know
शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI

विस्तार

पृथ्वी  से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की दूरी करीब 403 किलोमीटर है लेकिन ड्रैगन यान को इस दूरी को तय करने के लिए करीब 28.5 घंटे लग जाएंगे। इतनी कम दूरी को तय करने में इतना समय इस वजह से लगेगा क्योंकि यान को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बचने और सही कक्षा में प्रवेश करने के लिए बहुत अधिक गति और ऊर्जा की आवश्यकता होगी और साथ ही आईएसएस के साथ यान की डॉकिंग बहुत ही सटीक और जटिल प्रक्रिया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की पृथ्वी से करीब 403 किमी की ऊंचाई पर है। आईएसएस 27,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती का चक्कर लगाता है। यानी आईएसएस 90 मिनट में धरती का एक चक्कर लगाता है।

विज्ञापन

 

distance of ISS from Earth is 403 km, then why does it take so long to reach, what are challenges in way, know
एक्सिओम मिशन। - फोटो : PTI
  •  अंतरिक्ष यान को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर निकलने और कक्षा में प्रवेश करने के लिए बहुत तेज गति से यात्रा करनी होती है।
  •  अंतरिक्ष यान को सही कक्षा में प्रवेश करने के लिए सटीक रूप से तैयारी करनी होती है और इसमें समय और ऊर्जा लगती है। प्रक्षेपण के बाद यान को मार्गदर्शन प्रणालियों का उपयोग कर अपने तय मार्ग पर बने रहना होता है। ये जटिल प्रक्रियाएं हैं।
  •  अंतरिक्ष यात्रियों और उपकरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यात्रा को सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देना होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

distance of ISS from Earth is 403 km, then why does it take so long to reach, what are challenges in way, know
एक्सिओम मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्री - फोटो : ANI

 ये आती हैं चुनौतियां

  •  लॉन्च के दौरान या रास्ते में अंतरिक्ष यान के सिस्टम में खराबी आ सकती है, जैसे इंजन की खराबी, ईंधन का रिसाव, या संचार प्रणाली में समस्या।
  •  आईएसएस तक पहुंचने के लिए सटीक नेविगेशन की आवश्यकता होती है। अगर अंतरिक्ष यान सही दिशा में नहीं है या अपनी गति को नियंत्रित नहीं कर पा रहा है, तो यह स्पेस स्टेशन से चूक सकता है।
  •  अंतरिक्ष में कम गुरुत्वाकर्षण के कारण अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इससे मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी आ सकती है और चक्कर आना या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  •  अंतरिक्ष में उच्च स्तर का विकिरण होता है, जो अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यान के लिए हानिकारक हो सकता है।
  •  अंतरिक्ष में छोटे-छोटे मलबे भी होते हैं, जो बहुत तेज गति से घूमते हैं। येे टुकड़े यान से टकराकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 

विज्ञापन

distance of ISS from Earth is 403 km, then why does it take so long to reach, what are challenges in way, know
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) - फोटो : अमर उजाला

किले जैसा है आईएसएस
आईएसएस धरती की बाहरी कक्षा में बना एक किला जैसा है। 1984 में इसे बनाने की मंजूरी दी गई थी। 2 नवंबर 2000 को पहला दल आईएसएस के लिए रवाना हुआ था। 41 अंतरिक्ष चहलकमदी के जरिये आईएसएस की पूरी असेंबलिंग हुई। आईएसएस के हर हिस्से को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया और जोड़ा गया। पिछले 25 साल में 270 अंतरिक्ष यात्री यहां आ चुके हैं। आईएसएस का वजन 4,00,000 किलोग्राम से अधिक है। आईएसएस का कुल क्षेत्रफल 2,247 वर्ग मीटर है। इसके पैनल और अन्य ढांचे की लंबाई 109 मीटर है। यह एक जगह पर स्थिर नहीं है और पृथ्वी की परिक्रमा करता रहता है।

distance of ISS from Earth is 403 km, then why does it take so long to reach, what are challenges in way, know
शुभांशु शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला

548 करोड़ भारत ने खर्च किए
भारत ने एक्सिओम-4 मिशन पर अब तक करीब 548 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें शुभांशु और उनके बैकअप ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर के प्रशिक्षण का खर्च भी शामिल है। ये पैसे प्रशिक्षण, उपकरण, और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी में लगे हैं। यह मिशन  गगनयान के लिए भारत के अभ्यास की तरह है।

distance of ISS from Earth is 403 km, then why does it take so long to reach, what are challenges in way, know
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) - फोटो : अमर उजाला

पहला कोई भारतीय आईएसएस पहुंचेगा
भारत कभी भी आईएसएस का हिस्सा नहीं रहा है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय वहां पहुंचेगा। एक्सिओम मिशन भविष्य में भारत के चार बड़े लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार होगा। ये हैं, वर्ष 2027 में पहला मानव मिशन गगनयान भेजना, 2035 तक अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करना और 2040 तक मानव चंद्रमा मिशन भेजना।
 

आज देख सकेंगे सीधा प्रसारण
नासा ने एक बयान में कहा कि अंतरिक्ष यान के आगमन का लाइव कवरेज बृहस्पतिवार, 26 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे नासा प्लस पर देखा जा सकेगा। शुभांशु का यान अंतरिक्ष स्टेशन के हार्मोनी मॉड्यूल के अंतरिक्ष-मुखी पोर्ट पर भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे स्वचालित रूप से डॉक करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed