फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dissonance over second surgical strike between Congress and BJP

बालाकोट हवाई हमला: मारे गए आतंकियों के आंकड़े पर सरकार और विपक्ष में ठनी

Mon, 04 Mar 2019 01:05 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 04 Mar 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Dissonance over second surgical strike between Congress and BJP
सरकार और विपक्ष में बहस - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा हमले के बाद आतंक पर कार्रवाई करते हुए भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया था। इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत दोनों ओर से अलग-अलग दावे किए गए। इसी बीच भारतीय राजनीति में भी इस वक्त दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं। जहां सत्ता में बैठी भाजपा हमले में अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा कर रही है, वहीं अन्य पार्टियां इस पर सबूतों की मांग कर रही है।


loader

पुलवामा हमले के बाद आतंक पर कार्रवाई करते हुए भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी को पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया था। इस हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत दोनों ओर से अलग-अलग दावे किए गए। इसी बीच भारतीय राजनीति में भी इस वक्त दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं। जहां सत्ता में बैठी भाजपा हमले में अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा कर रही है, वहीं अन्य पार्टियां इस पर सबूतों की मांग कर रही है।

विपक्ष द्वारा एयर स्ट्राइक पर उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, "हवाई हमला उन पर हुआ जिन्होंने पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली। अनपढ़ लोगों की कमी नहीं है, जो देश पर विश्वास नहीं करते, लेकिन अधिकतर लोग देश पर गर्व करते हैं।"

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक्वी ने कहा, "चोट जो है वो आतंकवाद और पाकिस्तान को लगी है, चीख कांग्रेस की निकल रही है। एक तरफ पाकिस्तान सवाल पूछ रहा है, दूसरी तरफ कांग्रेस सबूत मांग रही है। ये कांग्रेस और पाकिस्तान की जो जुगलबंदी है वो अजीब बात है।"

मध्य प्रदेश के सतना में कांग्रेस नेता अजय सिंह ने वायु सेना द्वारा पीओके में किए गए हवाई हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले, पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में बम गिराए गए। उन्होंने (प्रधानमंत्री) कहा कि बालाकोट में सबकुछ नष्ट हो गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट किया है कि हवाई हमले से वहां कुछ नष्ट नहीं हुआ है। आज नहीं, तो अगले 10 दिनों में, घटनाओं का पूरा क्रम खुद ही सामने आ जाएगा।"

प्रधानमंत्री दें जवाब

kapil sibbal
kapil sibbal - फोटो : SELF
कांग्रेस के दूसरे वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एयर स्ट्राइक पर कहा, "प्रधानमंत्री को अतंरराष्ट्रीय मीडिया की उस रिपोर्ट पर जवाब देना चाहिए जिसमें कहा गया है कि मुश्किल से बालाकोट में किसी की मौत हुई है। उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या अतंरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान के समर्थन में है? जब अतंरराष्ट्रीय मीडिया पाकिस्तान के खिलाफ बोलती है तो आप गर्वित महसूस करते हैं। जब वह सवाल पूछते हैं, तो क्या वह इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि वह पाकिस्तान का समर्थन करते हैं?"

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि भारत के एक गौरवान्वित नागरिक के तौर पर उन्हें पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविर पर की गई वायुसेना की करवाई पर पूरा विश्वास है, लेकिन वहां 300-350 लोगों के मारे जाने की यह संख्या किसने बताई है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया वायुसेना के इस अभियान पर यकीन करे, इस बारे में सरकार को प्रयास करने चाहिए।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, "वायु सेना की कार्रवाई के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले वायु सेना को सलाम किया। मोदी जी यह क्यों भूल जाते हैं?" उन्होंने कहा, "वायु सेना के वायस एयर मार्शल ने कार्रवाई में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में टिप्पणी करने से इनकार किया। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कोई आम व्यक्ति और सैनिक हताहत नहीं हुआ। फिर किसने मारे गए लोगों की संख्या 300-350 बताई?"

चिदंबरम ने यह भी कहा, "एक गौरवान्वित नागरिक के तौर पर मुझे अपनी सरकार में भरोसा है। लेकिन अगर हम चाहते हैं कि दुनिया इस पर विश्वास करे तो सरकार को विपक्ष पर निशाना साधने के बजाय इस दिशा में प्रयास करने चाहिए।" 

शाह ने कहा कि 250 आतंकी मारे गए

Amit Shah
Amit Shah - फोटो : Twitter
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा पुलवामा आतंकी हमले के 13वें दिन की गई एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए हैं। लक्ष्य जीतो कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने पिछले पांच सालों में आतंक पर किए गए दो स्ट्राइक को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने कैसे आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

शाह ने कहा, "पांच सालों में दो बड़ी घटनाएं उरी और पुलवामा में हुईं। उरी हमले के बाद हमारी सेना पाकिस्तान में घुसी और सर्जिकल स्ट्राइक की और हमारे जवानों की मौत का बदला लिया। पुलवामा हमले के बाद हर किसी ने यही सोचा कि इस बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की जा सकेगी। तो अब क्या होगा? इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक (हवाई हमला) की और 250 आतंकियों को मार गिराया, वो भी हमें बिना कोई नुकसान पहुंचे।"

विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर भी शाह ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा जब अभिनंदन को पाकिस्तान में पकड़ा गया तो सभी लोग आलोचना करने लगे थे लेकिन युद्ध है तो जवान पकड़ा भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार का ऐसा प्रभाव था कि विश्व में इतनी जल्दी कोई युद्ध कैदी अगर वापस आया है तो वह अभिनंदन है।

28 फरवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकार से पूछा था कि वह एयर स्ट्राइक के स्थान की सटीक जानकारी दें और बताए कि कितने लोग मारे गए हैं। उनका कहना था कि अतंरराष्ट्रीय मीडिया का दावा है कि स्ट्राइक में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने शाह के बयान पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, "एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर का कहना है कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि आतंकी शिविरो पर किए गए हवाई हमलों में कितने लोग मारे गए हैं। अमित शाह का कहना है कि एयर स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए हैं। क्या यह राजनीति के लिए की गई एयर स्ट्राइक नहीं हैं?"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed