फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dispute between central Government and Andhra Government became of an artwork of third century

तीसरी शताब्दी की कलाकृति को लेकर केंद्र सरकार और आंध्र सरकार आमने-सामने

Wed, 07 Nov 2018 01:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Nov 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dispute between central Government and Andhra Government became of an artwork  of third century
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुरातत्व महत्व के एक पैनल को लेकर केंद्र सरकार और आंध्र राज्य सरकार आमने-सामने हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने तीसरी शताब्दी का पत्थर से बने पैनल जिसे 'भगवान बुद्ध के उपासक' टाइटल दिया गया है। इस पैनल को मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार के वापस करने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। 

विज्ञापन


इस प्रतिमा को 2005 में आंध्र के संग्रहालय से चुराया गया था । आस्ट्रेलिया ने इसे भारत को वापस किया था जहां वर्तमान में इसे राष्ट्रीय संग्रहालय  में रखा गया है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने तर्क दिया है कि आंध्र प्रदेश को पहले चंदवारम साइट संग्रहालय की सुरक्षा को तंत्र को प्रभावी बनाना चाहिए। क्योंकि चंदवारम की तुलना में कलाकृति राष्ट्रीय संग्रहालय में अधिक सुरक्षित है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक तर्क यह भी है कि यह पैनल राष्ट्रीय संग्रहालय में लोगों  केआकर्षण का भी केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा मंत्रालय ने चंद्रबाबू नायडू सरकार से चंदवारम साइट संग्रहालय में सुरक्षा के जमीनी स्तर पर किए जा रहे उपायों का ब्यौरा भी मांगा है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और फिर से चोरी संभावना पर विराम लग सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

    
प्राचीन भारतीय शैली में चूना पत्थर से बने इस सजावटी पैनल में भगवान बुद्ध के दो जोड़ों वाली एक अनूठी कलाकृति है। इसे 2016 में आस्ट्रेलिया की नेशनल गैलरी ने भारत को लौटाया था। एनजीए ने 2005 में न्यूयॉर्क में आर्ट डीलर आर्टिफेक्ट ट्रैफिकर सुभाष कपूर से इस पैनल को 595.000 डॉलर में खरीदा था। कपूर इस समय चेन्नई जेल में बंद है। 

ऐसे हुई कलाकृति की वापसी 

प्राचीन इतिहासकार रॉबर्ट अल्टर ने इसके लिए दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। इसमें बताया गया था कि बुद्ध के उपासक पैनल को 1970 के दशक में चंदवारम साइट संग्रहालय के पास से स्तूप से खोला गया था। 2001 में इसे संग्रहालय से चुराया गया था। इसके सबूत जर्नल फॉर आर्ट मार्केट स्टडीज में प्रकाशित एक पेपर में मिले जिसमें बताया गया है कि इसे भारत से अवैध रूप से निर्यात करके लाया गया था।  
        
बुद्ध पैनल की सुरक्षा को लेकर मंत्रालय की चिंता अकारण नहीं है। आंध्र प्रदेश में 2000 से 2001 के बीच चंदवारम साइट संग्रहालय से कुल नौ कलाकृतियां चुराई गई थीं। इसमें से चार पुरातन कलाकृतियों को बरामद करा लिया गया है। विडंबना यह है कि आंध्र प्रदेश को पुरातत्व महत्व की कलाकृतियों की चोरी का स्वर्ग माना जाता है। 

2012-14 के बीच गिरफ्तार किए गए थे 250 से ज्यादा लोग

एक रिपोर्ट के मुताबिक 2012 से 2014 के बीच प्राचीन वस्तुओं और कला खजाना अधिननियम 1972 के तहत 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें लगभग दो तिहाई आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक से हुईं थी।         

दक्षिण राज्यों में 2017 में अंतिम चोरी हुई थी । इसमें 11वीं और 12वीं शताब्दी के नंदी के पत्थर की मूर्ति को आंध्र प्रदेश के चितूर जिले के गुडिमलम में श्री अनादावल्ली अम्मावरु मंदिर से चुराया गया था। इससे पहले 2008 में भी बड़ी चोरी हुई थी।  

डिजिटलाइज होंगे संग्रहालय

लगातार हो रही चोरियों की वजह से बदहाल आंध्र प्रदेश पुरातत्व और संग्रहालय विभाग ने व्यवस्था को सुधारने की कवायद शुरू की है।  विभाग राज्य के संग्रहालयों के डिजिटल भंडार बनाने की प्रक्रिया में है। इससे संग्रहालयों को दोहरा लाभ होगा। तकनीक का लाभ लोगों को मिलेगा और प्रभावी प्रबंधन से सुरक्षा तंत्र मजबूत होगा।           

इसमें पहले चरण में विजयवाड़ा, गुंटूर, नेल्लोर, कुरनूल, काकीनाडा और राजमेंद्रम के संग्रहालयों में कलाकृतियों और प्राचीन पांडुलिपियों समेत सारे संग्रहों को थ्रीडी प्रारूप में डिजिटलाइज किया जाएगा और सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन सिस्टम की मदद से संग्रहालयों की निगेहबानी आसानी से की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed