फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disgusting face exposed: 'Whenever Pakistani cricket team lost to India, Hindu girls were raped in Pakistan', a refugee woman exposed

घिनौना चेहरा बेनकाब: 'जब भी भारत से हारी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम, पाक में हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म कर लिया गया बदला', एक शरणार्थी महिला ने खोली पोल

Thu, 11 Nov 2021 04:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 11 Nov 2021 04:56 PM IST
सार

पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ किस कदर जुल्म किए जाते हैं और वहां की पुलिस व सरकार इसकी मूकदर्शक बनी रहती है, यदि यह जानना है तो इस खबर को पढ़िए
 

विज्ञापन
Disgusting face exposed: 'Whenever Pakistani cricket team lost to India, Hindu girls were raped in Pakistan', a refugee woman exposed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व कप क्रिकेट में गत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के हाथों भारतीय क्रिकेट टीम 24 साल में पहली बार पराजित हुई तो भारत के कई इलाकों में पटाखे चलाकर जश्न मनाने की दुखद खबरें आईं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि जब भारत के हाथों पाकिस्तान हारता है तो वहां के शरारती तत्व किस तरह हताशा जााहिर करते हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली के आदर्श नगर के कैंप में पाकिस्तानी विस्थापित रहते हैं। यहीं की एक महिला ने हिम्मत दिखाकर पाक के घिनौने चेहरे को बेनकाब किया है। आदर्श नगर में चाय का ठेला लगाने वाली इस महिला ने भय के बावजूद 'ओप इंडिया' वेबसाइट से खुलकर बातें की। 
विज्ञापन


इस पाक शरणार्थी महिला का कहना है कि जब भी विराट कोहली के हाथों पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पराजित हुई तो  पाकिस्तान में मातम जैसा माहौल हो जाता था। पराजय के बाद पाकिस्तान के शरारती तत्व हिंदू लड़कियों का उनके घरों से  अपहरण कर ले जाते। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म व अन्य जुल्म ढाए जाते। अपहरण के बाद शायद ही कोई लड़की वापस घर लौट पाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महिला ने बताया कि उसे वीडियो कैमरे के सामने बात करते हुए यह भय भी लग रहा है कि इसके बाद पाकिस्तान में  रह रहे उसके परिजनों व रिश्तेदारों के साथ जुल्म न शुरू हो जाए। उनकी हत्या तक की जा सकती है। इस डर के बाद भी महिला ने बताया कि भारत से मैच में हर हार के बाद पाक में हिंदू महिलाओं के साथ दरिंदगी होती है।

तीन गुजराती लड़कियों का किया गया अपहरण
पांच साल पुरानी एक घटना को याद करते हुए इस महिला ने बताया कि जब कोहली ने मैच जीता तो पाकिस्तान में तीन गुजराती लड़कियों का अपहरण कर लिया गया। महिला ने बताया कि जब भी वह हारते हैं तो घिनौनी हरकतें करते हैं। यहां तक की पाकिस्तान की पुलिस भी उनकी कोई शिकायत नहीं सुनती, ऐसे में हम लाचार होकर अपने घरों को लौट आते। 

शरणार्थी महिला ने ओपइंडिया को बताया कि वह 2011 से भारत में रह रही है। उसे पाकिस्तान में रह रहे अपने रिश्तेदारों की चिंता होती है। बात करते हुए भी इस महिला की आंखों में भय साफ नजर आ रहा था। उसने बताया कि जब भी वह पाकिस्तान में अपने रिश्तेदारों से बात करती है तो वे ऐसी ही कई खबरें देते हैं। उसका कहना है कि हम पाकिस्तान लौटना नहीं चाहते। उसने स्पष्ट शब्दों में बताया कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ किस कदर जुल्म किए जाते हैं। 

युद्ध की तरह होता है भारत पाक मैच पर माहौल
जब भी भारत पाकिस्तान की टीमों के बीच मैच होता है तो वहां का माहौल एक तरह से युद्ध जैसा होता है। मैच में जब पाक टीम हारती है तो इसका बदला वहां रहने वाले हिंदुओं से लिया जाता है। इस बार जब पाकिस्तान ने भारत को हराया तो वहां राष्ट्रव्यापी जश्न मनाया गया। हजारों लोग कराची, इस्लामाबाद, रावलपिंडी व क्वेटा में सड़कों पर निकल आए। जमकर पटाखे चले। हवा में गोलियां चलाई गईं।


मंत्री शेख राशिद ने मुस्लिम विश्व की जीत बताई 
भारत पाक मैच को हिंदू मुस्लिमों का मैच बनाकर रख दिया जाता है। इस बार की जीत के बाद तो पाक के आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने ट्वीट कर उसे 'मुस्लिम विश्व' की जीत तक करार दे दिया। 
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed