{"_id":"5715619c4f1c1bb0368b465a","slug":"diseases-of-embryo-will-investigate-in-fetus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गर्भ में ही होगी भ्रूण की बीमारियों की जांच, देश के कई राज्यों में खुलेंगी लैब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब गर्भ में ही होगी भ्रूण की बीमारियों की जांच, देश के कई राज्यों में खुलेंगी लैब
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 19 Apr 2016 04:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भ में विकसित हो रहा भ्रूण किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित तो नहीं है, इसकी जांच के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में 20 सेंटर खोलने की तैयारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की मदद से इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) सेंटर की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
इन सेंटर में हीमोफिलिया सहित दूसरी गंभीर बीमारी का पता लगाया जा सकेगा। हीमोफिलिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मंत्रालय की संयुक्त सचिव वंदना गुरनानी ने कहा कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ओर से 20 जेनेटिक लैब की शुरुआत की जा रही है। लैब में प्री-नेटल जांच कर गर्भ में पल रहे भ्रूण के अंदर की बीमारी का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
जांच कर हीमोफिलिया, थैलेसिमिया और सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारियों का पता चल सकेगा। बीमारी का पता लगने पर गर्भ में ही भ्रूण का इलाज किया जा सकता है। जेनेटिक लैब उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ सहित कुछ अन्य राज्यों में खोलने की तैयारी है।
कार्यक्रम में मौजूद नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वह सरकार से मांग करेंगी कि हीमोफिलिया, थैलेसिमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष प्रमाण-पत्र जारी किया जाए ताकि उन्हें कुछ मदद मिल पाए। उन्होंने यह भी कहा कि वे स्वास्थ्य मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखेंगी।