फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Discussion on several important issues by senior leaders of Congress

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की बैठक, लोकसभा अध्यक्ष समेत कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 18 Jun 2019 05:09 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 18 Jun 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Discussion on several important issues by senior leaders of Congress
राहुल गांधी, सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विषय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा की है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर कांग्रेस में रणनीति बनाने का काम चल रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सोनिया के आवास 10 जनपथ पर हुई इस बैठक में सोनिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा वरिष्ठ नेता एके एंटनी, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, जयराम रमेश, के. सुरेश और अधीर रंजन चौधरी शामिल हुए।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मुख्य रूप से लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव और सर्वदलीय बैठक को लेकर चर्चा की गई। अधीर रंजन चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के मुद्दे पर चर्चा की गई। भाजपा के ओम बिड़ला की लोकसभा अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर चौधरी ने कहा, ‘कोई समस्या नहीं है। हम किसी के नाम का विरोध नहीं करेंगे।’ चौधरी ने यह भी कहा कि बैठक लोकसभा में पार्टी के नेता के चयन को लेकर चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस ने पांच बार के सांसद अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा में पार्टी के नेता के रूप में नामित किया है। चौधरी 1999 से बंगाल के बेरहमपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले अकेले कांग्रेसी सांसद हैं। पार्टी ने आज सुबह एक बैठक में यह फैसला लिया, जहां पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और उनकी मां, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद थीं। गौरतलब है कि बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक भी कल ही बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed