बीजेपी की बैठक में बोले PM मोदी- युवाओं को बनाएं विकास का चेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैठक की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि बैठक में पीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में युवाओं को विकास का चेहरा बनाने की बात की। उन्होंने बताया कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक में कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव अहम हैं। उनके लिए तैयार रहना है, जो जीत हुई है उसे आगे बढ़ाना है।
PM at BJP Parliamentary Party meeting said youth should be made ambassadors of good work of the govt: Anant Kumar, BJP pic.twitter.com/edrfIqxf8U
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 16, 2017
Amit Shah ne kaha ki 2019 ke Lok Sabha chunav aham hain.Unke liye tayar rahehna hai; jo jeet huyi hai use aage badhana hai: Anant Kumar, BJP pic.twitter.com/iZQnVxKwWM
— ANI (@ANI_news) March 16, 2017
PM Narendra Modi arrived for the BJP Parliamentary Party meeting in Delhi, meeting begins (Earlier Visuals) pic.twitter.com/0GEGckoelN
— ANI (@ANI_news) March 16, 2017
हालांकि, यूपी के मुख्यमंत्री के रुप में एक नाम पर राय बनाना चुनौती बन रहा है, वहीं उत्तराखंड के लिए त्रिवेंद्र रावत और प्रकाश पंत में से किसी एक को कमान दिया जाना लगभग तय है। उच्चपदस्थ सूत्र बताते हैं कि उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री पद के लिए त्रिवेन्द्र रावत को संकेत मिल चुका है।
वहीं यूपी में मुख्यमंत्री पद पर राजनाथ सिंह का नाम मीडिया में प्रमुखता से आने के बाद शीर्ष नेतृत्व के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। शीर्ष नेतृत्व राज्य में अनुभवी, प्रशासनिक क्षमता में दक्ष और 2019 के आम चुनाव को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपना चाहता है।
अभी पार्टी ने यूपी में पर्यवेक्षक भेजकर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अथवा सरकार के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बारे में कोई भी निर्णय नहीं लिया है। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और भूपेन्द्र यादव के लखनऊ जाने के कार्यक्रम को भी अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।
सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और संघ के शीर्ष नेताओं के बीच मंत्रणा होने के बाद ही इस विषय में कुछ तय हो सकेगा। इस बारे में आज की बैठक में
कोई निर्णय होने के आसार है।