फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Disaster relief to five states andhra pradesh puducherry tamil nadu bihar madhya pradesh Amit Shah sanctioned Rs 3113 crore fund

पांच राज्यों को आपदा राहत, अमित शाह ने मंजूर किया 3,113 करोड़ का फंड

Sat, 13 Feb 2021 01:48 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Sat, 13 Feb 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
Disaster relief to five states andhra pradesh puducherry tamil nadu bihar madhya pradesh Amit Shah sanctioned Rs 3113 crore fund
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने 2020 में प्राकृतिक आपदाओं और कीट हमलों से प्रभावित हुए पांच राज्यों के लिए करीब 3,113 करोड़ रुपये की राशि शनिवार को मंजूर की।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन निधि (एनडीआरएमएफ) से अतिरिक्त केंद्रीय मदद मुहैया कराई जाएगी, उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मध्य प्रदेश शामिल हैं। समिति ने 2020 में बाढ़, चक्रवातों (निवार एवं बुरेवी) और कीट हमलों से प्रभावित हुए पांच राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र की ओर से अतिरिक्त मदद मुहैया कराए जाने को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ से प्रभावित हुए बिहार को 1,255.27 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश को 280.78 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। तमिलनाडु को चक्रवात ‘निवार’ से प्रभावित होने के कारण 63.14 करोड़ रुपये और ‘बुरेवी’ से प्रभावित होने के कारण 223.77 करोड़ रुपये मुहैया कराए जाएंगे। इस तरह तमिलनाडु को कुल 286.91 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। पुडुचेरी को ‘निवार’ से प्रभावित होने के कारण 9.91 करोड़ रुपये और मध्यप्रदेश को खरीफ के मौसम में हुए कीट हमले के कारण 1,280.18 करोड़ रुपये मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि केंद्र सरकार ने इन आपदाओं के बाद प्रभावित राज्य सरकारों से ज्ञापन पत्र मिलने का इंतजार किए बिना तत्काल अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम नियुक्त की थीं। गृह मंत्री ने अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी देते समय कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इन प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने वाले आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मध्य प्रदेश के लोगों की मदद करने का संकल्प लिया है। बयान में कहा गया कि इसके अलावा केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 28 राज्यों के लिए राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन निधि से 19,036.43 करोड़ रुपए और एनडीआरएमएफ से 11 राज्यों के लिए 4,409.71 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed