फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Directorate of Revenue Intelligence seized container load of Foreign Brand Cigarettes Manchester

DRI: मुंद्रा पोर्ट से विदेशी ब्रांड सिगरेट से भरा कंटेनर जब्त, इसकी कीमत 17 करोड़ रुपये

Thu, 13 Oct 2022 11:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Oct 2022 11:13 PM IST
सार

इस साल मई में भी राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने मुंद्रा बंदरगाह से 17 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट पकड़ी थी। साथ ही एक शिपिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
Directorate of Revenue Intelligence seized container load of Foreign Brand Cigarettes Manchester
DRI - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 11 अक्तूबर को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 17 करोड़ रुपये मूल्य के विदेशी ब्रांड सिगरेट (मैनचेस्टर) का कंटेनर जब्त किया। इससे पहले डीआरआई ने नवी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर फलों के एक कंटेनर से 502 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलोग्राम से ज्यादा की कोकीन जब्त की थी। दरअसल, डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट को खेप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। कंटेनर को दक्षिण अफ्रीका से न्हावा शेवा बंदरगाह लाया गया था।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल मई में भी राजस्व खुफिया महानिदेशालय (डीआरआई) ने मुंद्रा बंदरगाह से 17 करोड़ रुपये कीमत की विदेशी सिगरेट पकड़ी थी। साथ ही एक शिपिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया था कि डीआरआई ने एक अप्रैल 2022 को एक कंटेनरज सीज किया था। जिसमें तस्करी कर लाई जा रहीं 84 लाख विदेशी सिगरेटें थीं। 16.8 करोड़ कीमत की इस खेप को यूएई से लाया गया था। जिस कंटेनर में इन्हें रखा गया था, उस पर होटल सप्लाई का स्टिकर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरआई ने अब तक हुई जांच के आधार पर इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक व्यक्ति गांधीधाम की शिपिंग कंपनी का प्रबंधन निदेशक, दूसरा दुबई की कंपनी का पार्टनर और तीसरा बंगलूरू का एक सहयोगी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed