{"_id":"678c8c74891f85157d081a15","slug":"director-of-iit-madras-told-the-medicinal-properties-of-gomutra-uproar-after-video-viral-congress-surrounded-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Madras: आईआईटी मद्रास के निदेशक ने बताए गोमूत्र के औषधीय गुण; वीडियो वायरल होने पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IIT Madras: आईआईटी मद्रास के निदेशक ने बताए गोमूत्र के औषधीय गुण; वीडियो वायरल होने पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा
Sun, 19 Jan 2025 10:54 AM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:54 AM IST
सार
15 जनवरी को माटू पोंगल के मौके पर एक गो संरक्षण कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में कामकोटि ने कहा कि गोमूत्र में जीवाणु रोधक (एंटी बैक्टीरियल), कवकरोधी (एंटी फंगल) और पाचन तंत्र को व्यवस्थित रखने के गुण हैं। गोमूत्र पाचन संबंधी बीमारी ( इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) जैसी स्थितियों में काफी उपयोगी रहता है।
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि और कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम।
- फोटो : cse.iitm.ac.in/ANI
विस्तार
आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि ने गोमूत्र को स्वास्थ्य के लिए अच्छा बताया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह एक कार्यक्रम में गोमूत्र के औषधीय गुण बता रहे हैं। इसका कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने विरोध किया।
विज्ञापन
Peddling pseudoscience by @iitmadras Director is most unbecoming @IMAIndiaOrg https://t.co/ukB0jwBh8G
— Karti P Chidambaram (@KartiPC) January 18, 2025
विज्ञापन
वीडियो में आईआईटी मद्रास के निदेशक कह रहे हैं कि गोमूत्र में जीवाणु रोधक (एंटी बैक्टीरियल), कवकरोधी (एंटी फंगल) और पाचन तंत्र को व्यवस्थित रखने के गुण हैं। गोमूत्र पाचन संबंधी बीमारी ( इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) जैसी स्थितियों में काफी उपयोगी रहता है। इसमें तमाम औषधीय गुण मौजूद हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि 15 जनवरी को माटू पोंगल के मौके पर एक गो संरक्षण कार्यशाला में आयोजित कार्यक्रम में कामकोटि ने यह बयान दिया था। उन्होंने एक सन्यासी का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि सन्यासी ने तेज बुखार में गोमूत्र का सेवन किया और वह ठीक हो गया। सूत्र बताते हैं कि निदेशक कामकोटि ने गोशाला के कार्यक्रम में गोमूत्र पर बात की और खुद को जैविक किसान कहा।
आईआईटी मद्रास के निदेशक की टिप्पणी की कांग्रेस नेता कार्ति पी चिदंबरम ने निंदा की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आईआईटी मद्रास के निदेशक छ्द्म विज्ञान का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह बहुत ही अभद्र है। यह आईएमए के लिए अत्यंत अशोभनीय है।