फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Director General of IAEA will visit the Atomic Energy Institute reaches Mumbai on a two-day visit

IAEA Director Mumbai Visit: परमाणु ऊर्जा संस्थान जाएंगे आईएईए के महानिदेशक, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुंबई

Mon, 23 Oct 2023 08:41 PM IST
शिवेंद्र तिवारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 23 Oct 2023 08:41 PM IST
सार

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) वियना, आस्ट्रिया के महानिदेशक राफेल एम ग्रोसी दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। वह भारत में न्यूक्लियर साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रही उत्तरोत्तर प्रगति की जानकारी लेने के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग एवं टाटा मेमोरियल संस्थान का भ्रमण करेंगे। 
 

विज्ञापन
Director General of IAEA will visit the Atomic Energy Institute reaches Mumbai on a two-day visit
iaea director mumbai visit - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

विश्व के सभी परमाणु ऊर्जा से संबंधित संस्थानों पर निगरानी रखने वाली संस्था इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) वियना, आस्ट्रिया के महानिदेशक राफेल एम ग्रोसी दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग को बढ़ावा देने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के प्रमुख हैं। ग्रोसी भारत में न्यूक्लियर साइंस और तकनीक की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन


न्यूक्लियर पॉवर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) के उपमहाप्रबंधक (एचआर-मीडिया) अमृतेश श्रीवास्तव ने बताया कि राफेल एम ग्रोसी दो दिवसीय (25-26 अक्तूबर) दौरे पर मुंबई आ रहे हैं। वह भारत में न्यूक्लियर साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रही उत्तरोत्तर प्रगति की जानकारी लेने के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) एवं टाटा मेमोरियल संस्थान (टीएमएच) का भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष एवं परमाणु ऊर्जा आयोग के सचिव, निदेशक एवं टीएमएच के निदेशक भी उनके साथ रहेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ ही न्यूक्लियर साइंस से जुड़े तमाम विषयों के साथ ही परमाणु ऊर्जा से स्वच्छ व सुरक्षित बिजली का उत्पादन कर नेट-जीरो में भारत की भूमिका पर चर्चा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed