फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Director and principal of blind school and children home arrested accused of Rape Big news in hindi

Big News: बंगाल के अंध विद्यालय और बाल गृह के निदेशक-प्रिंसिपल गिरफ्तार, मुंबई के कुर्ला की झुग्गी में लगी आग

Fri, 08 Sep 2023 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2023 06:25 AM IST
सार

कोलकाता पुलिस का कहना है कि संस्थान में नाबालिग के साथ पिछले 10 वर्षों से दुष्कर्म किया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मुंबई के कुर्ला (पूर्व) क्षेत्र के कुरैशी नगर की एक झुग्गी में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
Director and principal of blind school and children home arrested accused of Rape Big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में एक अंध विद्यालय और बाल गृह के निदेशक और प्रिंसिपल सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि संस्थान में नाबालिग लड़की के साथ बालात्कार की शिकायतें मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि संस्थान में नाबालिग के साथ पिछले 10 वर्षों से दुष्कर्म किया जा रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन






 

केरल: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
केरल में एक नाबालिग को घर से अगवा कर दुष्कर्म मामले में एसआईटी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के बाद उसे धान के खेत में छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को कलामस्सेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसआईटी ने कई घंटे की तलाशी के बाद आरोपी क्रिस्टल राज (27) को शुक्रवार को अलुवा के पास गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा में 9 नवंबर से बाजरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 8 लाख क्विंटल रागी खरीदने का लक्ष्य 
ओडिशा सरकार 9 और 10 नवंबर को बाजरा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 8 लाख क्विंटल रागी खरीदने का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन बाजरा और इसके उत्पादों को बढ़ावा देने और बाजरा आधारित उत्पादों के विपणन और निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आईसीडीएस, दोपहर के भोजन, छात्रावास और अन्य के भोजन में बाजरा शामिल करने के उपाय शामिल हैं। बता दें कि ओडिशा को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के 2022 में बाजरा मिशन को बढ़ाने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में सम्मानित किया गया है।  

विज्ञापन

मुंबई के कुर्ला में लगी आग
मुंबई के कुर्ला (पूर्व) क्षेत्र के कुरैशी नगर की एक झुग्गी में आग लग गई। आग की लपटें देख इलाके में भगदड़ मच गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। एक स्थानीय व्यक्ति के अनुसार, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और वे आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
 

जिनपिंग भारत नहीं आकर अपना नुकसान कर रहे : पंकज सरन
पूर्व राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत नहीं आकर खुद का नुकसान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनपिंग को भारत आना चाहिए था। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अनुपस्थिति पर सरन ने कहा, इसका मुख्य कारण जी-7 में तनाव है। भारत के साथ रिश्ते से कुछ लेना देना नहीं है। उल्लेखनीय है कि रूस को 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के कारण जी-7 की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed