फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   direct train for vashno devi

वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़कर बोलेंगे 'जय माता दी'

Sat, 28 May 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
direct train for vashno devi
माता वैष्णो देवी के भक्तों को म‌िलेगा फायदा - फोटो : फाइल

पूर्वांचल के लोगों के लिए अगले महीने से माता वैष्णो देवी के दर्शन करना आसान हो जाएगा। रेलवे ने कटरा तक नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। यह ट्रेन माता वैष्णो देवी कटड़ा से कामाख्या के बीच चलेगी।

विज्ञापन


इस ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर समेत अंबाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी व अन्य जगहों के लोग सीधे कटरा तक यात्रा कर सकेंगे। नई ट्रेन साप्ताहिक होगी।  यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या के बीच नई ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 1 जून से प्रत्येक बुधवार से तड़के 3.40 बजे चलेगी व तीसरे दिन (शुक्रवार) दोपहर 12.30 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 15655 कामाख्या-माता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस 5 जून से प्रत्येक रविवार को कामाख्या स्टेशन से सुबह 10.45 बजे चलेगी व तीसरे दिन (मंगलवार) शाम 4 बजे माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन में एक वातानुकूलित 2 टीयर, दो वातानुकूलित 3 टीयर, 6 शयनयान श्रेणी, दो द्वितीय श्रेणी-कम-सामानयान वाली यह साप्ताहिक ट्रेन मार्ग में गोलपाड़ा टाउन, न्यूबंगोईगांव, कोकराझार, न्यूअलीपुरद्वार, न्यू कूचबेहार, धूपगुड़ी, न्यूजलपाईगुडी, किशनगंज, बरसोई, कटिहार, नौगछिया, खगडिया, बेगुसराय, बरौनी, समस्तीपुर, लेहरी सराय, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, संगौली, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर छावनी, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, अम्बाला छावनी, लुधियाना, जलंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी एवं उधमपुर स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में ठहरेगी। इस ट्रेन का प्रारम्भिक उद्घाटन शुक्रवार को कामाख्या से किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed