फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dingaleshwara Swami of Balehosur Mutt has accused Karnataka govt of taking 30 percent commission on grants reserved for welfare of mutts

डिंगलेश्वर स्वामी का गंभीर आरोप: कर्नाटक सरकार हमारे मठ से 30 फीसदी कमीशन लेती है, सीएम बोले- विवरण दें जांच कराएंगे

Tue, 19 Apr 2022 09:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 19 Apr 2022 09:42 AM IST
सार

डिंगलेश्वर स्वामी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी कट-मनी सिस्टम की वजह से सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विधायक तो काम शुरू होने से पहले ही अपना कमीशन तय कर लेते हैं।

विज्ञापन
Dingaleshwara Swami of Balehosur Mutt has accused Karnataka govt of taking 30 percent commission on grants reserved for welfare of mutts
डिंगलेश्वर स्वामी और सीएम बोम्मई - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के गदग जिले में स्थित बालेहोसुर मठ के डिंगलेश्वर स्वामी ने कर्नाटक सरकार पर मठों के कल्याण के लिए आरक्षित अनुदान पर 30 फीसदी कमीशन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मठों को उनके अनुदान की स्वीकृति के एवज में सरकार को 30 फीसदी तक कमीशन देना पड़ता है। स्वामी ने कहा कि इस सरकारी कट-मनी सिस्टम की वजह से सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विधायक तो काम शुरू होने से पहले ही अपना कमीशन तय कर लेते हैं। यदि ठेकेदार कमीशन का भुगतान नहीं करता है तो पैसा जारी नहीं किया जाता है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा- विवरण दें, पूरी जांच की जाएगी
वहीं राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि अगर डिंगलेश्वर स्वामीजी सरकारी अनुदान प्राप्त करने के लिए भुगतान आयोग पर अपने बयान पर विवरण प्रदान करते हैं, तो पूरी गहराई से जांच करवाई जाएगी।सीएम बोम्मई ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी मानते हैं कि डिंगलेश्वर स्वामी जी एक परम पूजनीय धर्मगुरू हैं, एक महात्मा हैं लेकिन कानून के हिसाब से आपको आरोप साबित करना पड़ता है। स्वामी जी द्वारा भुगतान के विवरण उपलब्ध कराने के बाद ही मैं पूरी जांच सुनिश्चित करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed