फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilip Ghoshs warning to TMC ahead of Bengal polls, You wont have enough bandages to cover up wounds

बंगाल : भाजपा की तृणमूल को खुली धमकी, मजबूर किया तो घाव बांधने को कम पड़ेगी बैंडेज

Sat, 26 Dec 2020 10:57 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 26 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dilip Ghoshs warning to TMC ahead of Bengal polls, You wont have enough bandages to cover up wounds
दिलीप घोष, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत अपने चरम की ओर बढ़ रही है। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं के एक-दूसरे पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेता भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से नहीं चूक रहे हैं। यहां तक कि अब सीधे-सीधे धमकी तक देने लगे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपने ही अंदाज में तृणमूल कांग्रेस को धमकी दे डाली। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हाल ही में किए गए हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए घोष ने तृणमूल कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा कि अगर हाथ पैर चलाने पर मजबूर किया, तो घाव बांधने को बैंडेज कम पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि घोष ने दक्षिण 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार पर जमकर निशाना साधा।
 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, "अगले चार से पांच माह में एक भाजपा मुख्यमंत्री नबन्ना बिल्डिंग में बैठेगा। अगर वे लोग इसे सहन नहीं कर सकते, तो मैं उन्हें होम्योपैथी की कुछ दवाएं लेने की सलाह देता हूं।"

आगे भाजपा के अध्यक्ष ने कहा, "हम अनुशासित लोग हैं जो राजनीतिक मामलों को भी मर्यादित तरीके से संचालित करने में यकीन रखते हैं, लेकिन हमारे हाथ और पैर सही से काम करते हैं और अगर हमें उनका इस्तेमाल करने पर मजबूर किया गया, तो हम भी ऐसा जवाब देंगे कि उन्हें अपने घावों पर लगाने के लिए बैंडेज कम पड़ जाएंगे।"


हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में आए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी और सांसद सुनील मंडल को शनिवार को कोलकाता में भाजपा कार्यालय के समीप कथित रूप से सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि यह विरोध दलबदलुओं के खिलाफ जनाक्रोश को दर्शाता है। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय घटी, जब दोनों नेता कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में अपनी कार में थे। भाजपा ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने मंडल की कार पर उस वक्त पथराव किया, जब वह पार्टी कार्यालय जा रहे थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed