फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Kolkata News ›   Dilip Ghosh said Covid 19 is a dangerous virus TMC, BJP to get rid of it

कोविड-19 से खतरनाक विषाणु है टीएमसी, भाजपा उससे छुटकारे का टीका : दिलीप घोष

Thu, 24 Dec 2020 12:16 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कुल्पी
पीटीआई, कुल्पी Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 24 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dilip Ghosh said Covid 19 is a dangerous virus TMC, BJP to get rid of it
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को कोविड-19 से भी खतरनाक वायरस करार देते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में इसे खत्म करने के लिये भाजपा टीके का काम करेगी।

विज्ञापन


दक्षिण 24 परगना जिले के कुल्पी में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह भाजपा और अन्य विपक्षी कार्यकर्ताओं पर थोपे गए गलत मामलों को वापस ले लेगी लेकिन तृणमूल के कार्यकर्ताओं को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ज्यादती करने को लेकर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, टीएमसी कोविड-19 से भी ज्यादा खतरनाक वायरस है। अगले साल विधानसभा चुनावों में भाजपा टीका टीएमसी वायरस को खत्म कर देगा। राज्य की 294 सदस्यों वाली विधानसभा के लिये अगले साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल को राज्य में अब तक का सबसे अलोकतांत्रिक दल करार देते हुए घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार के गिनती के दिन बचे होने के बावजूद सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।

घोष ने कहा, जब हम सत्ता में आएंगे तब हम भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य विपक्षी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए सभी झूठे मामलों को वापस लेंगे। लेकिन हमें प्रताड़ित करने वाले टीएमसी सदस्यों को अंजाम भुगतना होगा। हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के कुछ दिनों बाद 29 दिसंबर को बीरभूम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तय रोड शो का मजाक उड़ाते हुए घोष ने कहा कि तृणमूल को भाजपा के सुशासन के उदाहरण का भी पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा, बीरभूम में वैसे ही रोड शो की योजना बनाकर टीएमसी भाजपा का अनुकरण कर रही है। उन्हें केंद्र के सुशासन के उदाहरण को भी अपनाना चाहिए। टीएमसी सरकार पश्चिम बंगाल में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं को लागू करने की मंजूरी नहीं देती।


घोष के वायरस वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि ऐसी टिप्पणी भाजपा की मनोदशा दर्शाती हैं। उन्होंने कहा, हम ऐसे बयानों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। यह भाजपा की मनोदशा दर्शाती है। प्रदेश के लोग उन्हें माकूल जवाब देंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed