फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilip Ghosh replied On BJP President JP Nadda seeking clarification from him on his remarks on Mamata Banerjee

West Bengal: ममता पर विवादित टिप्पणी के बाद घिरे दिलीप घोष, नड्डा ने मांगा स्पष्टीकरण तो बिफरे; फिर मांगी माफी

Wed, 27 Mar 2024 01:17 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 27 Mar 2024 01:17 PM IST
सार

दिलीप घोष ने कहा कि भाषा को लेकर आपत्ति जताई गई है। पार्टी की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया है, अगर ऐसा है तो इसके लिए दुखी हूं। पार्टी द्वारा जारी किए नोटिस का जवाब आधिकारिक रूप से दूंगा।

विज्ञापन
Dilip Ghosh replied On BJP President JP Nadda seeking clarification from him on his remarks on Mamata Banerjee
दिलीप घोष - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद दिलीप घोष के एक वीडियो क्लिप में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मजाक उड़ाते हुए सुनने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी लगातार आक्रामक हो रही है। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोष को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं दिलीप घोष ने मांफी मांग ली है। 

विज्ञापन


मुझे इसके लिए खेद है
भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए बुधवार को माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और अन्य लोगों को उनके शब्दों के चयन को लेकर आपत्ति है और अगर ऐसा है तो मुझे इसके लिए खेद है। 
विज्ञापन


गौरतलब है, तृणमूल कांग्रेस ने उनके बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। 

यह पहली बार नहीं है
घोष ने कहा, 'मैं नोटिस का जवाब एक पत्र लिखकर दूंगा। मैं अन्याय करने वालों के सामने बोलता हूं, इसलिए यह पहली बार नहीं है जब मुझे अपने बयान को लेकर विवाद का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मेरी पार्टी की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया
दिलीप घोष ने कहा, 'मेरी भाषा को लेकर आपत्ति जताई गई है। मेरी पार्टी की ओर से स्पष्टीकरण मांगा गया है, अगर ऐसा है तो मैं इसके लिए दुखी हूं। पार्टी द्वारा जारी किए नोटिस का जवाब मैं आधिकारिक रूप से दूंगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, यह मेरा राजनीतिक बयान था।'


उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मैं प्रश्न करूंगा कि आपके (टीएमसी) पार्टी के नेता हमारे नेता (सुवेंदू अधिकारी) और उनके पिता को लेकर कई अपशब्द का प्रयोग कर चुके हैं, क्या उनका कोई मान-सम्मान नहीं है?, टीएमसी ने तब कोई आपत्ति नहीं जताई? सुवेंदु अधिकारी एक पुरुष हैं, क्या इसलिए उनके लिए इस्तेमाल किए गए अपशब्द पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed