फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dilbag Singh will remain the Director General Police of Jammu and Kashmir

दिलबाग सिंह बने रहेंगे जम्मू एवं कश्मीर के कार्यकारी पुलिस महानिदेशक

Fri, 21 Sep 2018 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
Dilbag Singh will remain the Director General Police of Jammu and Kashmir
IPS DILBAG SINGH
जम्मू एवं कश्मीर पुलिस महानिदेशक केंकार्यकारी पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह अपने पद पर बने रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल इस मामले में दखल देने से इनकार किया है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने वृहस्पतिवार ने कहा कि कार्यकारी पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह अपने पद पर बने रहेंगे। लेकिन पीठ ने राज्य सरकार को पांच दिनों के भीतर पुलिस महानिदेशक के संभावित नामों की सूची यूपीएससी को देने केलिए कहा है। 
विज्ञापन


सूची मिलने केबाद यूपीएससी को चार हफ्ते के भीतर इस पर निर्णय लेने के लिए कहा  गया है। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट केदिशानिर्देश केमुताबिक राज्य सरकार को महानिदेशक केसंभावित नामों की सूची यूपीएससी को देनी होती है और यूपीएससी को इनमें से तीन नामों को शार्टलिस्ट करना होता है।  
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान जम्मू एवं कश्मीर सरकार की ओर से कहा गया कि राज्य की हालत ऐसी नहीं है कि यहां पुलिस निदेशक का पद खाली हो। यहीं वजह है कि कार्यकारी पुलिस महानिदेशक को नियुक्त करना पड़ा। मालूम हो कि  राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर उस आदेश में बदलाव करने की गुहार की जिसमें कहा गया था कि पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति से पहले यूपीएससी से अनुमति जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
वहीं वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि राज्य सरकार केखिलाफ अवमानना की कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि  इस मामले में आदेश का उल्लंघन किया गया है। बिना यूपीएससी की अनुमति के कार्यकारी पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। साथ ही इसमें वरिष्ठता को भी नजरअंदाज कर दिया गया। वरिष्ठता सूची में दिलबाग सिंह पांचवे नंबर पर थे। अदालत अब इस मामले पर पांच हफ्ते बाद सुनवाई करेगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed