दिग्विजय ने मोदी की तस्वीर लगाकर कसा तंज, ट्विटर पर लोगों ने लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गिनती प्रधानमंत्री मोदी के कट्टर आलोचक के रूप में होती है, प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधने का शायद ही कोई मौका छोड़ते हों। ट्विटर पर तो वह लगातार प्रधानमंत्री पर तंज कसते ही रहते हैं, लेकिन कई बार उनकी यह मुहिम उल्टी भी पड़ जाती है।
ऐसा ही कुछ हुआ प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तुलना करती एक तस्वीर को लेकर, जिसे दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए मोदी पर तंज किया था। लेकिन यह तस्वीर पोस्ट करते ही ट्विटर यूजर ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।
इस तस्वीर के बहाने ट्विटर यूजर ने दिग्विजय के निजी जीवन पर भी सवाल उठाना शुरू कर दिया। कुछ ने तो उनकी पुरानी तस्वीरों को भी ढूंढ ढूंढकर खोज निकाला और ट्विटर पर पोस्ट करते हुए उनसे कई सवाल दाग दिए।
ट्विटर पर लोगों ने जताई आपत्ति, की कड़ी टिप्पणियां
असल में दिग्विजय ने जो तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी उसमें महात्मा गांधी को 'फादर ऑफ नेशन' और मोदी को 'फॉदर ऑफ फैशन' कहकर तंज कसा था। इसके बाद प्रधानमंत्री के समर्थन में उतरे ट्विटर यूजर ने मोदी के फैशन स्टाइल की तारीफ करते हुए दिग्विजय की आलोचना शुरू कर दी।
कुछ ने इसे तो इसे खादी की बिक्री से जोड़ते हुए इस बात के भी आंकड़े पेश कर दिए कि मोदी के आह्वान के बाद खादी की बिक्री बढ़ गई है। वहीं कुछ तो दिग्विजय की निजी जिंदगी में भी कूद गए। पूरी पोस्ट पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
हालांकि बात बढ़ती देख बाद में दिग्विजय सिंह ने इसके लिए माफी भी मांग ली। उन्होंने सफाई दी कि उन्हें यह पोस्ट उनके एक दोस्त ने भेजी थी जिसे उन्होंने पोस्ट कर दिया। अगर किसी की भावनाएं इससे आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी भी मांगते हैं।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) February 13, 2017