{"_id":"5794353e4f1c1b247cc4c4fc","slug":"digvijay-singh-says-rss-is-an-unregistered-organisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस पर फिर बरसे दिग्विजय सिंह, कहा- संघ एक अवैध संगठन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आरएसएस पर फिर बरसे दिग्विजय सिंह, कहा- संघ एक अवैध संगठन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Jul 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर एक बार फिर बरसे हैं। कांग्रेस के एक कार्यक्रम में रिपोर्टरों से बात करते हुए उन्होंने संघ को एक अवैध संगठन करार दिया।
विज्ञापन
दिग्विजय की मानें तो संघ का एक अपंजीकृत संगठन है। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि आखिर आरएसएस को मिलने वाले चंदा कहां से आता है, खासकर गुरुपूर्णिमा के मौके पर मिलने वाला चंदा। इसका लेखा-जोखा कहां है, ये पता चलना चाहिए।
विज्ञापन
दिग्विजय ने कहा कि जो संस्था बना पंजीकरण के चल रही हो उसे बैन करने के लिए कोई सवाल ही नहीं बनता। कई दफा संघ को बैन करने की बात इसलिए उठ चुकी है, क्योंकि संघ का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है।
विज्ञापन
ऊना में दलितों की पिटाई के पीछे भी दिग्विजय ने आरएसएस का हाथ बताया।
बता दें कि ऐसा पहली दफा नहीं जब संघ दिग्विजय के निशाने पर आया हो। दिग्विजय सिंह अक्सर संघ को आड़े हाथों लेकर अपनी बात रखते रहते हैं।