फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay singh hit on modi govt over Interest rates of small savings schemes cut withdraw

ब्याज दर वापस लेने पर वित्त मंत्री पर कांग्रेस का तंज- आप सरकार चला रही हैं या सर्कस

Thu, 01 Apr 2021 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 10:19 AM IST
सार

  • 31 मार्च को ब्याज दर में कटौती का जारी हुआ था आदेश
  • लघु बचत योजनाओं पर पुरानी ब्याज दर रहेगी जारी
  • सरकार वादा करे कि चुनाव बाद नहीं घटाएगी ब्याज दर- कांग्रेस

विज्ञापन
Digvijay singh hit on modi govt over Interest rates of small savings schemes cut withdraw
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

वित्त मंत्रालय ने ब्याज दर घटाने का फैसला भले ही वापस ले लिया है। लेकिन विपक्ष ने सरकार को इस मुद्दे पर जबरदस्त घेरा है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अब निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों के बीत जाने के बाद केंद्र सरकार अपना 'अनर्थशास्त्र' फिर से लागू करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'कल रात में सरकार ने आमजनों की छोटी बचत वाली स्कीमों की ब्याज दरों में कटौती कर दी थी। आज सुबह जब सरकारी जागी तो उसको पता चला कि अरे ये तो चुनाव का समय है। सुबह उठते ही सारा दोष "ओवरसाइट" (चूक) शब्द पर मढ़ते हुए सरकार ने ये फैसला वापस ले लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने दावा किया, 'चुनाव है तो पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम भी नहीं बढ़ रहे हैं। एक बार चुनाव जाने दीजिए भाजपा अपना अनर्थशास्त्र फिर से लागू करेगी।'
 

Really @nsitharaman “oversight” in issuing the order to decrease interest rates on GOI schemes or election driven “hindsight” in withdrawing it? https://t.co/Duimt8daZu

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 1, 2021

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'मैडम वित्त मंत्री, क्या आप सर्कस चला रही हैं या सरकार? कोई भी इस स्थिति में अर्थव्यवस्था के चलने को लेकर कल्पना ही कर सकता है जब करोड़ों लोगों को प्रभावित करने वाले फैसले को चूकवश जारी कर दिया जाए। यह आदेश किसने जारी किया? आपको वित्त मंत्री के पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।'

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि सरकार छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर घटाने के फैसले को वापस लेगी और उन्होंने ब्याज दरों को 31 मार्च को खत्म हुए वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के स्तर पर लाने का आश्वासन दिया।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लगातार दो ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथ लिया है।

दिग्विजय सिंह ने पहले ट्वीट में लिखा कि चुनाव के डर से मोदी , शाह और निर्मला सरकार ने गरीब और आम आदमी की स्मॉल सेविंग पर ब्याज दर का फैसला बदल दिया है। ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि निर्मला जी यह वादा भी कर दीजिए कि चुनाव के बाद भी आप फिर से ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं करेंगी। 
दिग्विजय सिंह ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि निर्मला जी यह भी हमें बता दें कि किसकी “Oversight” से यह आदेश निकले और ऐसे समय में जब भाजपा लोगों को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है यह आदेश कैसे निकल गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed