फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Digvijay Singh, Bhuria-Yadav can contest Lok Sabha elections in MP

Lok sabha: दिग्विजय सिंह, भूरिया-यादव उतर सकते हैं लोकसभा के रण में, इंदौर से जीतू पटवारी या फिर कोई और

Thu, 21 Mar 2024 10:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Mar 2024 10:01 PM IST
सार

केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की जिन 12 से 15 सीटों को फाइनल किया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उनके गढ़ राजगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें साध्वी प्रज्ञा से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Digvijay Singh, Bhuria-Yadav can contest Lok Sabha elections in MP
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की बची हुई 18 लोकसभा सीटों को लेकर गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। पार्टी ने अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए है। सूत्रों से हवालों से खबर है कि कांग्रेस इस बार चुनावों में दिग्गजों को लोकसभा के रण में उतारने जा रही है। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया जैसे कद्दावर नेता शामिल हैं। गुना-शिवपुरी सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस नेता अरुण यादव को मैदान में उतारा जा सकता है। बैठक में ये तय हुआ कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश की जिन 12 से 15 सीटों को फाइनल किया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उनके गढ़ राजगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें साध्वी प्रज्ञा से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पार्टी इस बार उन्हें उनकी परंपरागत राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। पहले इस सीट पर पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह का नाम चल रहा था।  राजगढ़ में बीजेपी ने रोडमल नागर को फिर से टिकट दिया है।
विज्ञापन


वहीं गुना से सिंधिया के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि उनका नाम उनकी परंपरागत खंडवा लोकसभा सीट से भी चल रहा है। इंदौर से युवा नेता अक्षय कांति बम का नाम तय होने की भी खबर है। इसी सीट से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। रतलाम सीट से कांतिलाल भूरिया चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी किसी भी नाम का ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस ने सभी सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए है।  उज्जैन सीट से महेश परमार, विदिशा से देवेंद्र पटेल, भोपाल सीट से अरुण श्रीवास्तव, होशंगाबाद सीट से संजय शर्मा, बालाघाट से हिना कावरे, जबलपुर लोकसभा सीट लखन घनघोरिया, दमोह सीट रंजीता गौरव पटेल, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को और सागर सीट से गुड्डू राजा बुंदेला का नाम है।


बता दें कि, मध्यप्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। पहले राउंड में 6 लोकसभा सीट सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा सीट पर मतदान होना है। इन सीटों में से कांग्रेस छिंदवाड़ा, सीधी और मंडला सीट पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। अब तक प्रदेश की 29 में से 10 सीटों पर ही कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed