Sonam Raghuvanshi: सोनम ने आत्मसमर्पण किया या ढाबे पर रोती हुई मिली? मेघालय और UP पुलिस की थ्योरी से उठे सवाल
11 मई को शादी के बाद यह जोड़ा 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय के लिए रवाना हुआ। वे 22 मई को किराए के स्कूटर से मावलखियात गांव पहुंचे। 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई।
Please wait...
विस्तार
मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गए इंदौर के नवदंपती राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना इलाके में मिली है। मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि वह बेहोशी की हालत में मिली थी। इसके बाद से ही मामले में असमंजस की स्थिति बन गई है। लोगों सवाल कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है? क्या सोनम रघुवंशी ने आत्मसमर्पण किया है? या फिर वह गाजीपुर पुलिस को बदहवासी की हालत में मिली है? उसे गिरफ्तार किया भी गया है या नहीं? आइए जानते हैं कि आखिर दो राज्यों की पुलिस के किन अलग-अलग बयानों की वजह से ऐसे सवाल उठ रहे हैं...
पहले जानते हैं मेघालय पुलिस ने क्या बताया...
मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोमवार सुबह बताया कि इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या कथित तौर पर मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए लोगों ने की। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि रात भर की छापेमारी में तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया गया। 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय राजा और सोनम लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी थी।
डीजीपी ने कहा, 'एक व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया और दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा।' उन्होंने कहा, 'सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।' नोंग्रांग ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि पत्नी ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें सुपारी दी थी। उन्होंने कहा, 'अपराध में शामिल कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश में अभियान अभी भी जारी है।'
यह भी पढ़ें- राजा हत्याकांड में खुलासा: मेघालय में पत्नी ने ही कराई हत्या, भाड़े पर बुलाए हत्यारे; सोनम समेत चार गिरफ्तार
अब जानिए यूपी पुलिस ने क्या कहा...
यूपी पुलिस की ओर से बताया गया कि सोनम 17 दिन बाद पुलिस को बदहवास हालत में मिली। वह रो रही थी। उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है। गाजीपुर के एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि रात में एक अज्ञात महिला के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी। अंकुशापुर स्थित ढाबा पर रात दो बजे सोनम रोते हुए बदहवास हालत में मिली थी। ढाबा संचालक ने 112 नंबर पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने संदिग्ध महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में उसने पुलिस को बताया कि वह सोनम है। इलाज के बाद उसे वन स्टप सेंटर लाया गया।
#WATCH | Indore missing couple case: Visuals from outside Sakhi- One Stop Centre in Ghazipur, where Sonam Raghuvanshi, who was found at Kashi Dhaba on the Varanasi-Ghazipur main road, has been kept. https://t.co/AGDc6ZeozK pic.twitter.com/GrI4DZQ0v8
— ANI (@ANI) June 9, 2025
सीबीआई जांच की हो रही थी मांग
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा था कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले की सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। शुक्रवार को सोनम के परिवार ने मेघालय पुलिस की जांच से असंतोष जताते हुए केंद्र से मामले को सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया था।
यह भी पढ़ें
Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा
शादी, हनीमून और फिर हत्या: आठ दिन बाद राजा का शव मिला, 17 दिन बाद सोनम ही निकली कातिल; मामले में कब-क्या हुआ?
Sonam Raghuvanshi: गाजीपुर में आधी रात को ऐसे हाल में मिली थी सोनम, सामने आई फोटो; राजा हत्याकांड में नया मोड़
Indore Couple Missing News: साजिश, हनीमून और कत्ल; राजा की पत्नी ही निकली कातिल, गाजीपुर में मिली सोनम