फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   diamond merchant gifts 1260 cars to his employees

दिवाली बोनस में कर्मचारियों को दिए कार और घर

Fri, 28 Oct 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Oct 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
diamond merchant gifts 1260 cars to his employees
- फोटो : ANI

दिवाली पर कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से उपहार और बोनस देना आम बात है लेकिन एक हीरा कारोबारी ने अपने यहां काम करने वालों को दिवाली पर बोनस के तौर पर कारें दी है। सूरत के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया ने कर्माचारियों को बोनस में 1,260 कारें दीं और 400 कर्मचारियों को घर खरीदने में मदद भी की है।

विज्ञापन


डायमंड फर्म हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने हीरा तराशने में महारत रखने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें दिवाली के बोनस में कार देने का निर्णय लिया था। 6000 करोड़ के टर्न-ओवर वाली इस कंपनी में कार मिलने पर कर्मचारियों की खुशी दिवाली के मौके पर दोगुनी हो गई है। 

विज्ञापन

71 देशों में हीरे का कारोबार फैला हुआ है

diamond merchant gifts 1260 cars to his employees

हरे कृष्णा एक्सपोर्ट का दुनिया के 71 देशों में हीरे का कारोबार फैला हुआ है। हरे कृष्णा एक्सपोर्ट ने अपने गोल्डन जुबली अवसर पर कर्मचारियों को बोनस देन के लिए 51 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। सावजी ढोलकिया 2011 से ही अपने कर्मचारियों को इसी तरह का खास दिवाली बोनस देते रहे हैं। पिछले वर्ष कर्मचारियों को दिवाली बोनस में उन्होंने 491 कारें और 200 फ्लैट दिए थे। 

अपने चाचा से कर्ज लेकर हीरे का कारोबार शुरू करने वाले सावजी ढोलकिया गुजरात के अमरेली जिले के दुधाला गांव के रहने वाले हैं। जी-तोड़ मेहनत करने के बाद वह कंपनी को ऊंचाईयों तक ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed