{"_id":"59ef583d4f1c1b59678b775a","slug":"dharmendra-pradhan-defence-of-gst-says-new-shoes-bite-initially","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय मंत्री ने की GST की नए जूते से तुलना, कहा- वो भी कुछ दिन काटते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केन्द्रीय मंत्री ने की GST की नए जूते से तुलना, कहा- वो भी कुछ दिन काटते हैं
एजेंसी, इंदौर
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
dharmendra pradhan
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा नोटबंदी का बचाव करते हुए कहा कि नए जूते शुरुआत में कुछ दिनों तक काटते हैं, लेकिन बाद में आरामदायक हो जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उन रिपोर्ट को खारिज किया, जिनमें कहा गया है कि जीएसटी तथा नोटबंदी से नौकरियां घटी हैं और कहा कि दोनों मुद्दों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यहां दूधिया गांव के निकट एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा कि नोटबंदी तथा जीएसटी ने नौकरियों के अवसरों में कमी लाई है।
विज्ञापन