{"_id":"5fbfaff1ac0e4a4eb8776287","slug":"dharma-productions-former-executive-producer-kshitij-ravi-prasad-granted-bail-by-special-ndps-court-today-in-connection-with-a-drug-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: संदिग्ध ड्रग पेडलर क्षितिज प्रसाद को मिली जमानत, जेल से फिर भी रिहाई नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: संदिग्ध ड्रग पेडलर क्षितिज प्रसाद को मिली जमानत, जेल से फिर भी रिहाई नहीं
Thu, 26 Nov 2020 07:09 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 26 Nov 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
क्षितिज प्रसाद
- फोटो : social media
मुंबई की एक अदालत ने धर्माटिक एंटरटेनमेंट के पूर्व कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि प्रसाद तथा मादक पदार्थों के एक संदिग्ध विक्रेता को 50 हजार के मुचलके और पासपोर्ट जमा करने के बाद गुरुवार को जमानत दे दी। इन दोनों को इन दोनों को बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
हालांकि, प्रसाद आज जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे क्योंकि उनके खिलाफ एक और मामले की सुनवाई चल रही है। उस मामले में दायर जमानत याचिका पर तीन दिसंबर को सुनवाई होनी है। प्रसाद के वकील ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रसाद को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले में पूछताछ के बाद राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। विशेष एनडीपीएस अदालत के न्यायाधीश जी बी गुराव ने गुरुवार को उन्हें जमानत दे दी।
विज्ञापन
अदालत ने 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत देते हुए आरोपी को बिना इजाजत देश से बाहर नहीं जाने, सबूतों से छेड़छाड़ न करने और जांच को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया। प्रसाद ने इससे पहले आरोप लगाया कि था कि एनसीबी ने उन्हें फंसाया है क्योंकि उन्होंने निर्देशक करण जौहर और उन्य बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ झूठे बयान देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, जांच एजेंसी ने उनके आरोपों के खारिज कर दिया था।
इस बीच, विशेष अदालत ने संदिग्ध ड्रग्स विक्रेता ड्वेन फर्नांडिस को भी जमानत दे दी। वह भी ड्रग्स मामले में आरोपी है। जांच एजेंसी के अनुसार, फर्नांडिस मारिजुआना और हशीश का कारोबार करता था और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का सहायक है।