फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGP-IGP Conference: PM Modi discussed policing and security, will participate in the program today as well.

डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन: पीएम मोदी ने पुलिसिंग व सुरक्षा पर किया मंथन, आज भी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Sun, 01 Dec 2024 06:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 01 Dec 2024 06:02 AM IST
सार

शुक्रवार से शुरू हुए सम्मेलन में पीएम मोदी का यह पहला दिन था। वह रविवार को भी सम्मेलन में शामिल होंगे। डीजीपी-आईजीपी के 59वें सम्मेलन में देश भर से 250 से अधिकारी शामिल हो रहे हैं। वहीं, 200 से अधिकारी वर्चुअल तरीके से भी जुड़े हैं।

विज्ञापन
DGP-IGP Conference: PM Modi discussed policing and security, will participate in the program today as well.
डीजीपी-एलजीपी सम्मेलन में पीएम मोदी - फोटो : एक्स@narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी में आयोजित पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों (डीजीपी-आईजीपी) के 59वें अखिल भारतीय सम्मेलन में शनिवार को शामिल हुए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिसिंग व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि ये तीन दिवसीय सम्मेलन रविवार तक चलेगा, जहां आज भी पीएम मोदी शामिल होने वाले हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया पोस्ट
इस सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भुवनेश्वर में डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन का पहला दिन उपयोगी रहा। पुलिसिंग और सुरक्षा पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रविवार को भी सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


देशभर के 250 अधिकारी होंगे शामिल 
शुक्रवार से शुरू हुए सम्मेलन में पीएम मोदी का यह पहला दिन था। वह रविवार को भी सम्मेलन में शामिल होंगे। डीजीपी-आईजीपी के 59वें सम्मेलन में देश भर से 250 से अधिकारी शामिल हो रहे हैं। वहीं, 200 से अधिकारी वर्चुअल तरीके से भी जुड़े हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा था कि इस वर्ष सम्मेलन में कुछ अनूठी विशेषताएं भी जोड़ी गई हैं। योग सत्र, बिजनेस सत्र, ब्रेक-आउट सत्र से लेकर पूरे दिन का प्रभावी ढंग से उपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों को मिले धमकी वाले ई-मेल
ओडिशा में शीर्ष पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन के बीच बीच मीडिया कर्मियों के एक वर्ग को प्रतिबंधित संगठन से धमकी भरा ईमेल मिला है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा ले रहे हैं। अंग्रेजी और उड़िया में लिखे मेल के साथ एक ‘ऑडियो-विजुअल’ क्लिप भी अटैच है। ओडिशा पुलिस ने इस बीच शनिवार को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नीले रंग का एक संदिग्ध थैला भी बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed