फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGMO speaks to Pak counterpart on terrorists' movement along LoC

भारत की पाक को दो टूक, सीमा पर रोके आतंकी गतिविधियां

Fri, 10 Mar 2017 05:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
amarujala.com- Presented by: अकरम Updated Fri, 10 Mar 2017 05:48 AM IST
विज्ञापन
DGMO speaks to Pak counterpart on terrorists' movement along LoC
सांकेतिक चित्र

सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने बृहस्पतिवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधियों पर भारत की चिंता जाहिर की। हालांकि पाक डीजीएमओ और पाकिस्तानी सेना ने हमेशा की तरह भारत की इस शिकायत को सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन


कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और एक घर में छिपे आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ के बीच यह बातचीत हुई। सेना के सूत्रों ने कहा कि डीजीएमओ ने पाकिस्तानी डीजीएमओ से बृहस्पतिवार की सुबह हॉट लाइन से बातचीत की। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधियों पर चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी डीजीएमओ को उड़ी में पकड़े गये दो पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजे जाने के बारे में भी सूचित किया गया। सूत्रों ने कहा कि दोनों पाकिस्तानी नागरिकों को 10 मार्च को वाघा सीमा के जरिये उनके देश भेज दिया जाएगा। एनआईए ने पिछले वर्ष उड़ी में एक सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में गिरफ्तार दो पाकिस्तानी युवकों फैसल हुसैन अवान और अहसान खुर्शीद को बुधवार को सेना को सौंपा था। उड़ी में सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पाकिस्तानी सेना ने भी भारतीय सेना की चिंताओं को खारिज कर दिया। उसने आतंकी गतिविधियों की सूचना पर भारत से ‘सुबूत साझा’ करने के लिए कहा है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, ‘हॉटलाइन कॉल के दौरान एलओसी पर आतंकवादियों की गतिविधियों पर भारत की चिंता को दृढ़ता से खारिज कर दिया गया। भारतीय सेना को अपने भीतर झांकने, सुबूत साझा करने को कहा गया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed