फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGMO Lt Gen Rajiv Ghai has been elevated to the office of the Deputy Chief of Army Staff (Strategy)

Lt Gen Rajiv Ghai: लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को पदोन्नत किया गया; डीजीएमओ का कार्यभार संभालते रहेंगे

Mon, 09 Jun 2025 01:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 09 Jun 2025 01:19 PM IST
विज्ञापन
DGMO Lt Gen Rajiv Ghai has been elevated to the office of the Deputy Chief of Army Staff (Strategy)
Lt Gen Rajiv Ghai - फोटो : ANI

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उप सेना प्रमुख (रणनीति) के पद पर पदोन्नत किया गया है। भारतीय सेना के सभी परिचालन कार्यक्षेत्र उप सेना प्रमुख (सुरक्षा) को रिपोर्ट करते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल घई सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) का कार्यभार संभालते रहेंगे। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई काफी चर्चा में रहे थे। ऑपरेशन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस दौरान उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की रणनीति, लक्ष्यों और परिणामों के बारे में विस्तार से बताया था।

विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह 2025 (द्वितीय चरण) के दौरान डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया था। राष्ट्रपति ने 4 जून को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सशस्त्र बलों, भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों को 92 विशिष्ट सेवा अलंकरण प्रदान किए थे। विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति असाधारण प्रदर्शन के लिए 30 परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम), पांच उत्तम युद्ध सेवा मेडल (यूवाईएसएम) और 57 अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) प्रदान किए गए थे।
विज्ञापन


कौन हैं डीजीएमओ राजीव घई?
डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ही वह अफसर हैं, जिनके पास पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल कासिफ ने संघर्ष विराम की गुहार लगाई थी। इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को लेकर अस्थायी सहमति बनी थी। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने अक्तूबर 2024 को डीजीएमओ के पद की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वे चिनार कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीसीओ) के पद पर तैनात थे। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को कश्मीर घाटी और नियंत्रण रेखा पर आतंकवाद विरोधी अभियानों का विशेषज्ञ माना जाता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' में भी इनकी अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed