{"_id":"5803c8ed4f1c1bf62d290fbe","slug":"dgmo-fs-to-brief-to-parliament-panel-on-surgical-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसदीय समिति को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देगी सेना, राहुल गांधी भी होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संसदीय समिति को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देगी सेना, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीएमओ, विदेश सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सांसदों की एक समिति को जानकारी देंगे। समिति में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक मंगलवार को होने वाली है। इसमें समिति को भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि उड़ी में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 28-29 सितंबर की मध्य रात्रि को सीमा पार कर पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की थी।
लोकसभा सचिवालय की ओर से 18 अक्तूबर को होने वाली इस बैठक के बारे में जारी नोटिस में कहा गया है कि संसदीय समिति को विदेश सचिव, गृह सचिव, रक्षा सचिव और डीजीएमओ भारत-पाक के रिश्ते और सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देंगे। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि पहले सरकार ने संसदीय समिति को सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी देने से मना कर दिया था।