फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA seeks report from SpiceJet over passengers locked in aerobridge at Delhi airport

Delhi Airport: स्पाइसजेट की फ्लाइट में देरी से एरोब्रिज में फंसे यात्री, DGCA ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Thu, 12 Jan 2023 10:46 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 12 Jan 2023 10:46 PM IST
सार

Delhi Airport: स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 10 जनवरी को स्पाइसजेट की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट में देरी मौसम की गड़बड़ी और विमान की पिछली फ्लाइट के डिले होने के कारण हुई थी। आने वाले क्रू बेंगलुरु की फ्लाइट को संचालित करने के योग्य नहीं थे। इसलिए एक अन्य फ्लाइट से क्रू की व्यवस्था की गई थी।
 

विज्ञापन
DGCA seeks report from SpiceJet over passengers locked in aerobridge at Delhi airport
स्पाइस जेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली एयरपोर्ट के एरोब्रिज पर यात्रियों के एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट एयरवेज को नोटिस जारी किया है और घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह घटना 10 जनवरी को हुई थी, जब बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट के एरोब्रिज पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा था।

विज्ञापन


वहीं, विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा है कि खराब मौसम के चलते क्रू को आने में ज्यादा समय लगा था, जिसके कारण उड़ान भरने में देरी हुई। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि 10 जनवरी को स्पाइसजेट की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट (SG 8133) में देरी मौसम की गड़बड़ी और विमान की पिछली  फ्लाइट के डिले होने के कारण हुई थी। आने वाले क्रू बेंगलुरु की फ्लाइट को संचालित करने के योग्य नहीं थे। इसलिए एक अन्य फ्लाइट से क्रू की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soumil Agarwal | Travel (@soumilvlogs)



बयान में कहा गया है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बोइंग विमान के लिए 'टर्नअराउंड टाइम' औसतन 40-45 मिनट है, जबकि इस विशेष फ्लाइट के लिए टर्नअराउंड टाइम औसत से करीब 20 मिनट ज्यादा था। यात्रियों ने सुरक्षा जांच पूरी कर ली थी, इसलिए उनसे एरोब्रिज पर इंतजार करने का अनुरोध किया गया था। सभी यात्रियों को सर्विस रिकवरी वाउचर भी दिए गए थे।

बता दें, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के एरोब्रिज पर इंतजार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर एक सह-यात्री ने साझा किया है। जिसमें कुछ यात्रियों को पानी मांगते हुए सुना जा सकता है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यात्री ने लिखा कि वह इस बात को समझते हैं कि कभी-कभी फ्लाइट में देर हो जाती है, लेकिन यात्रियों को बोर्डिंग गेट पार कराना, फिर उड़ान के गेट बंद करना और बीच में बंद करना अच्छी बात नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि जब यात्रियों ने बोर्डिंग गेट खोलने के लिए कहा तो अधिकारियों ने इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed