फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA revised over 100 civil aviation regulations in six months

DGCA: डीजीसीए ने छह महीनों में 100 से अधिक उड़ान नियमों में किया संशोधन

Wed, 29 Oct 2025 07:37 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
DGCA revised over 100 civil aviation regulations in six months
डीजीसीए - फोटो : PTI

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उद्योगों के साथ विचार-विमर्श के बाद बीते छह महीनों में 100 से अधिक नागरिक उड्डयन नियमों में संशोधन किया है। बुधवार को यह बात दिल्ली में हुए एविएशन इंडिया एंड साउथ एशिया 2025 सम्मेलन में पैनल चर्चा में डीजीसीए महानिदेशक फैज अहमद किदवई ने कही। उन्होंने कहा कि सही नीति के साथ देश का विमानन क्षेत्र सही रास्ते पर हैं।

विज्ञापन


डीजीसीए के महानिदेशक ने कहा, हम भारी वृद्धि के कगार पर हैं। हमारे पास लगभग 200 नागरिक उड्डयन नियम हैं और छह महीनों के दौरान, हमने लगभग 100 से अधिक नियमों में संशोधन किया है। हमने उद्योग के साथ ऐसा किया है। किदवई ने आगे कहा, हम सही रास्ते पर हैं। सही सोच के साथ और सही माहौल तैयार हो रहा है। अब इसे आगे ले जाने की जिम्मेदारी उद्योगों की है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागरिक उड्डयन बाजारों में से एक है। देश की घरेलू विमानन कंपनियों ने विमानों के लिए बड़े ऑर्डर दिए हैं, लेकिन देश में अभी भी प्रति व्यक्ति यात्रा सबसे कम है। देश में भविष्य में लगभग 3,000 वाणिज्यिक विमान आने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed