फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA plans pool of its retired tech officials for advising entities in certification processes

DGCA: सेवानिवृत्त अधिकारियों का समूह बनाने की योजना बना रहा विमानन महानिदेशालय, फैसले लेने में देंगे सलाह

Mon, 17 Nov 2025 10:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Nov 2025 10:44 PM IST
सार

DGCA: डीजीसीए सेवानिवृत्त अधिकारियों का एक समूह बनाने की योजना बना रहा है, ताकि प्रमाणन प्रक्रियाओं और फैसले लेने में उनकी सलाह ली जा सके। इसके लिए नियम भी तैयार किए गए हैं। 

विज्ञापन
DGCA plans pool of its retired tech officials for advising entities in certification processes
डीजीसीए - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) अपने तकनीकी मामलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों का एक समूह बनाने की योजना बना रहा है, ताकि वे एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट औ फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों के लाइसेंस जैसी विभिन्न प्रमाणन प्रक्रियाओं में संस्थाओं की मदद कर सकें। डीजीसीए ने सोमवार को एक परिपत्र (सर्कुलर) जारी किया, जिसमें कहा गया कि उसने समूह के लिए नियम भी तैयार कर लिए हैं, ताकि सेवानिवृत्त अधिकारी प्रमाणन प्रक्रियाओं में सलाह दे सकें। 
विज्ञापन


नियामक पांच चरणों वाली प्रमाणन प्रक्रिया का पालन करता है। परिपत्र में कहा गया, अक्सर देखा गया है कि आवेदकों और संस्थाओं को पूरी प्रक्रिया समझने में कठिनाई होती है, जिससे देरी होती है और अनुपालन से जुड़ी समस्याएं आती हैं। इसे देखते हुए संगठन अपने उन सेवानिवृत्त अधिकारियों का एक पूल बनाने का प्रस्ताव रखता है, जिनके पास व्यापक संस्थागत ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव है। ये अधिकारी परामर्शदाता के रूप में संस्थाओं को मार्गदर्शन देंगे, प्रक्रिया को सुचारु बनाएंगे और सभी चरणों को समय पर और प्रभावी तरीके से पूरा करने में मदद करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिल्ली को दहलाने वाले किरदार: फिदायीन उमर से लेडी कमांडर शाहीन तक, जानें आतंकी नेटवर्क से जुड़े हर सफेदपोश को
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सेवानिवृत्त तकनीकी अधिकारी एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र/एयर ऑपरेटर परमिट जारी करने, उड़ान प्रशिक्षण संस्थान (फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल) के लाइसेंस, विमान रखरखाव संगठनों और निरंतर उड़ान-सुरक्षा प्रबंधन संगठनों जैसी प्रक्रियाओं में सलाह देंगे।

सर्कुलर में यह भी कहा गया कि सलाहकार पारदर्शिता, तकनीकी सटीकता और अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन के मानकों के अनुरूप काम करेंगे और डीजीसीए के फैसलों पर कोई प्रभाव नहीं डालेंगे। तेजी से बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए एयरलाइंस अपने विमान बेड़े का विस्तार कर रही हैं और पूरे विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रही हैं।  भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed