फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dgca issues warning letter to indigo overairfare caps violation december 2025

हवाई किराया मामले में DGCA सख्त: इंडिगो को चेतावनी पत्र जारी, यात्रियों को लौटाना पड़ा अतिरिक्त पैसा

Thu, 23 Apr 2026 10:31 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 23 Apr 2026 10:31 PM IST
सार

डीजीसीए ने दिसंबर 2025 में हवाई किराए की सीमा का उल्लंघन करने पर इंडिगो को चेतावनी दी है। एयरलाइन ने अतिरिक्त वसूला गया किराया यात्रियों को वापस कर दिया है, हालांकि शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन में गिरावट का सिलसिला जारी है।
 

विज्ञापन
dgca issues warning letter to indigo overairfare caps violation december 2025
इंडिगो का नया लंबी दूरी का A321XLR विमान - फोटो : X-@IndiGo6E

विस्तार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो एक बार फिर रडार पर है। विमानन नियामक महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो को चेतावनी पत्र जारी किया है। यह मामला दिसंबर 2025 के दौरान सरकार की ओर से घरेलू हवाई किराए पर लगाए गए फेयर कैप यानी हवाई किराए की सीमा के उल्लंघन से जुड़ा है। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने गुरुवार को इस नियामक कार्रवाई की औपचारिक जानकारी दी है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, डीजीसीए ने यह कदम उन हवाई किरायों की जांच के बाद उठाया है, जो एयरलाइन ने दिसंबर 2025 में यात्रियों से वसूले थे। उस समय सरकार ने हवाई किरायों के लिए एक निश्चित सीमा तय की थी, जिससे यात्रियों से मनमाना किराया न वसूला जा सके। नियामक ने पाया कि इंडिगो ने कुछ मार्गों पर इन नियमों का पालन नहीं किया था।
विज्ञापन


डीजीसीए ने एयरलाइन को भविष्य के लिए सख्त हिदायत दी है। नियामक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एयरलाइन को सरकारी आदेशों का पालन करने में अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में नियमों का किसी भी स्तर पर उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mega Merger: पैरामाउंट को 81 अरब USD में अपनी कंपनी बेचेगा वार्नर ब्रदर्स, शेयरधारकों ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

इंडिगो ने दी सफाई
इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए इंडिगो ने कहा है कि उसे डीजीसीए का पत्र मंगलवार, 21 अप्रैल को प्राप्त हुआ था। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि इस कार्रवाई से उसके वित्तीय स्वास्थ्य, परिचालन या अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा। एयरलाइन ने नियामक को सूचित किया है कि उसने पहले ही अपनी तरफ से सुधारात्मक कदम उठा लिए हैं। इसके तहत उन यात्रियों को पैसा वापस कर दिया गया है, जिनसे नियमों के विरुद्ध अतिरिक्त किराया वसूला गया था।


शेयर बाजार में गिरावट का दौर
नियामक कार्रवाई की खबर का असर इंडिगो के शेयरों पर भी देखने को मिला। गुरुवार को इंटरग्लोब एविएशन के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 4,567.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। पिछले छह महीनों में इस एविएशन स्टॉक में 20 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। 2026 की शुरुआत से अब तक यह शेयर 10 प्रतिशत नीचे आ चुका है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में लगभग 18 प्रतिशत की कमी आई है। स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर 6,232.50 रुपये रहा है, जबकि इसका 52-सप्ताह का निचला स्तर 3,895.20 रुपये दर्ज किया गया है।

ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की मार
नियामक चुनौतियों के बीच इंडिगो ने हाल ही में यात्रियों पर बोझ भी बढ़ाया है। विमानन ईंधन की कीमतों में वैश्विक स्तर पर हुई बढ़त के कारण एयरलाइन ने 2 अप्रैल, 2026 से नई बुकिंग पर ईंधन शुल्क बढ़ा दिया है। यह वृद्धि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed