फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   DGCA has signed a MoU wit EASA for cooperation in Unmanned Aircraft Systems and Innovative Air Mobility

Aviation: DGCA ने EASA के साथ एक MoU पर किए हस्ताक्षर, मानव रहित विमान प्रणालियों को लेकर करेंगे सहयोग

Wed, 05 Jul 2023 02:54 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Jul 2023 02:54 PM IST
सार

Aviation: डीजीसीए ने 20 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के साथ मानव रहित विमान प्रणालियों और अभिनव हवाई गतिशीलता पर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
DGCA has signed a MoU wit EASA for cooperation in Unmanned Aircraft Systems and Innovative Air Mobility
EU-India Aviation Summit, April 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

डीजीसीए ने यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन दो नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के बीच मानव रहित विमान और अभिनव हवाई गतिशीलता (इनोवेटिव एयर मॉबिलिटी) पर सहयोग पर केंद्रित होगा। विमानन मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 20 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में आयोजित यूरोपीय संघ-भारत विमानन शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) के साथ मानव रहित विमान प्रणालियों और अभिनव हवाई गतिशीलता पर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


इसमें आगे कहा गया है कि आपसी सहयोग में अगले कदम के रूप में डीजीसीए ने मानव रहित एयरक्रॉफ्ट सिस्टम और अभिनव हवाई गतिशीलता में सहयोग के लिए ईएएसए के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ज्ञापन दो नागरिक उड्डयन प्राधिकरणों के बीच मानव रहित विमान और अभिनव हवाई गतिशीलता पर सहयोग पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमओयू इस क्षेत्र में तकनीकी विकास और अनुसंधान पर दोनों प्राधिकरणों के बीच नियमित रूप से जानकारी साझा करना सुनिश्चित करेगा और हितधारकों  के लिए आउटरीच के लिए उनकी संबंधित रणनीतियों को भी सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा एमओयू के परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में डीजीसीए और ईएएसए द्वारा सम्मेलन कार्यशालाओं, प्रशिक्षण प्रोग्रामरों के संचालन में सहयोग होगा।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed