फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DGCA Army officer who assaulted SpiceJet staffer put on no-fly list for 5 years srinagar

DGCA का बड़ा फैसला: स्पाइसजेट स्टाफ से मारपीट करने वाले सैन्य अफसर पर कार्रवाई, 5 साल तक हवाई यात्रा पर पाबंदी

Tue, 26 Aug 2025 11:03 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 11:03 PM IST
सार

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कर्मी पर एयरपोर्ट परिसर में दुर्व्यवहार करने पर गाज गिरी है। स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करने वाला ये सैन्य अधिकारी अब पांच साल तक विमान यात्रा नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन
DGCA  Army officer who assaulted SpiceJet staffer put on no-fly list for 5 years srinagar
स्पाइसजेट (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने श्रीनगर हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट कर्मचारी पर हमला करने वाले सैन्य अधिकारी को पांच साल के लिए नो-फ्लाई सूची में डाल दिया है। यह घटना 26 जुलाई को हुई थी। जब सेना के अधिकारी ने श्रीनगर हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट के चार ग्राउंड स्टाफ के साथ मारपीट की थी।

विज्ञापन


मुक्कों और पैरों से मारने के आरोप
स्पाइसजेट कर्मचारी मुदासिर अहमद ने घटना को लेकर बताया कि जब उन्होंने अधिकारी को अतिरिक्त सामान के लिए भुगतान करने को कहा तो उसने उन पर हमला कर दिया। अहमद ने कहा, उसने मेरे चेहरे पर सामान से वार किया। उसने मुझे थप्पड़ मारे और मुझे पीटना शुरू कर दिया। उसने मुझे मुक्कों और पैरों से मारा। इस हमले में स्पाइसजेट कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी।
विज्ञापन


अतिरिक्त सामान के लिए पैसे देने होंगे
मुदासिर ने बताया कि उसके पास दो बैग थे। मैंने उसे जांच के लिए रोका। जैसे ही मैंने उसे साइड में जाने को कहा, वह चिल्लाने लगा। मैंने उसे बताया कि उसके हैंड बैगेज का वजन 16 किलो है और वह दो बैग और भी ले जा रहे हैं। जबकि सिर्फ सात किलो वजन वाले एक बैग की ही इजाजत है। मैंने उससे कहा कि उसे अतिरिक्त सामान के लिए पैसे देने होंगे। वह फिर से चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबरन बोर्डिंग गेट में प्रवेश करने की कोशिश
उन्होंने बताया कि मैंने अपने ड्यूटी मैनेजर को फोन किया और उन्हें आने के लिए कहा। मैनेजर ने भी उसे समझाया। इसके अलावा अधिकारी ने सीआईएसएफ कर्मियों को भी धक्का देकर जबरन बोर्डिंग गेट में प्रवेश करने की कोशिश की। जिसकी इजाजत नहीं है। सीआईएसएफ कर्मचारी उसे वापस ले आए। उसे फिर से पैसे देने के लिए कहा गया। अहमद ने आगे कहा, बोर्डिंग गेट पर, उसने अपने बैग से कुछ चीजें निकालीं और अपने सामने खड़े एक कर्मचारी पर फेंक दीं।


ये भी पढ़ें- Aviation: एअर इंडिया व एअर इंडिया एक्सप्रेस को उठाना पड़ा ₹9568 करोड़ का घाटा, सरकार ने सदन में दिए आंकड़े

जांच में अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग
इस मामले पर 3 अगस्त को भारतीय सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि वह मामले की जांच में अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। सेना ने कहा कि उसे घटना की जानकारी है और उसने अनुशासन के उच्च मानकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उसने मामले की जांच में अधिकारियों के साथ पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed