{"_id":"5f76605236cb7313404000b9","slug":"devyani-khobragade-was-elected-the-next-ambassador-of-india-to-cambodia","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवयानी खोबरागड़े को कंबोडिया में भारत की अगली राजदूत नियुक्त किया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देवयानी खोबरागड़े को कंबोडिया में भारत की अगली राजदूत नियुक्त किया गया
Fri, 02 Oct 2020 04:33 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:33 AM IST
विज्ञापन
देवयानी खोबरागड़े
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश सेवा की अधिकारी देवयानी उत्तम खोबरागड़े को कंबोडिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जल्द ही कार्यभार संभाल सकती हैं। भारतीय विदेश सेवा की 1999 बैच की अधिकारी वर्तमान में दिल्ली स्थित मुख्यालय में संयुक्त सचिव हैं।
विज्ञापन
खोबरागड़े अपने करीब 21 साल के करियर में बर्लिन, इस्लामाबाद, रोम और न्यूयॉर्क में भारतीय मिशनों में काम कर चुकी हैं। 2013 में वह तब सुर्खियों में आई थीं, जब अपनी भारतीय सहायिका को कम वेतन देने के आरोप में न्यूयॉर्क में अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। इस घटना के बाद भारत और अमेरिका के बीच बड़ा विवाद पैदा हो गया था। उस समय वह न्यू यॉर्क में भारत की उप-वाणिज्य महादूत के रूप में कार्यरत थीं।
विज्ञापन