{"_id":"57a115a74f1c1be84f2b91a8","slug":"devotees-throng-to-dwarikadheesh-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीघटा में विराजे द्वारिकाधीश, दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हरीघटा में विराजे द्वारिकाधीश, दर्शन को उमड़े भक्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथ्ाुरा
Updated Wed, 03 Aug 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
द्वारिकाधीश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने मंगलवार को हरीघटा में दर्शन दिए। दर्शनों को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। डेढ़ घंटे के दर्शन में मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं रही। भक्तों में होड़ मची थी। दर्शन को लालायित भक्तों पर धक्का-मुक्की का असर तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
श्रावण मास में मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में हिंडोलों और घटाओं के दर्शन विशेष रूप से होते हैं। इन दर्शनों के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं। इन दर्शनों के लिए भक्त कितने लालायित रहते हैं, ये मंगलवार को द्वारिकाधीश मंदिर में देखने को मिला। शाम सात बजे से शुरू हुए हरीघटा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
दर्शनार्थ मंदिर के पट खुले तो हर कोई पहले दर्शन की होड़ में दिखा। करीब डेढ़ घंटे तक चले दर्शन में भीड़ कतई कम होती नहीं दिखी। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को सोसनी घटा में ठाकुर द्वारिकाधीश दर्शन देंगे। इस मौके पर श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, मुरलीधर, भोले, मंदिर के मुखिया ब्रजेश, सुधीर, महेश, पंकज, अमित चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, अजय भट्ट, बनवारी लाल, कैलाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन