फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devotees doing jalabhishek in temples on Mahashivratri

महाशिवरात्रि: जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़, कोरोना के कमजोर पड़ते ही लौटी मंदिरों की रौनक

Thu, 11 Mar 2021 03:09 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 Mar 2021 03:09 PM IST
सार

कोरोना काल में सभी जगहों की तरह मंदिर भी हो गए थे सूने, मंदिरों का खर्च चलाना हो गया था मुश्किल...

विज्ञापन
Devotees doing jalabhishek in temples on Mahashivratri
झंडेवालान मंदिर में भगवान शिव की पूजा करते भक्त - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर राजधानी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जलाभिषेक किया जा रहा है। राजधानी के कई मंदिरों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की व्यवस्था की गई है। गुफावाला शिवजी का मंदिर, झंडेवालान मंदिर, कालकाजी मंदिर और बिड़ला मंदिर सभी जगहों पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी। कोरोना काल में पूरी तरह से ठप रहे मंदिरों का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया था। भक्तों की भीड़ देख मंदिर प्रशासन खुश हैं।

विज्ञापन


मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भी कोरोना संक्रमण से बचने के पर्याप्त उपाय किये गए हैं। झंडेवालान मंदिर, बिड़ला मंदिर और कालकाजी मंदिर में इस समय भी सभी भक्तों का तापमान चेक किया जा रहा है। सभी भक्तों को हाथ सैनिटाइज करने की व्यवस्था की गई है। कोरोना काल की तरह इस समय भी मुख्य मंदिरों में फूल-माला नहीं चढ़ाने दिया जा रहा है, लेकिन शिवालयों में जलाभिषेक को अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


झंडेवालान मंदिर के प्रशासक सुभाष ने अमर उजाला को बताया कि मंदिर में सुबह से ही शिव भक्त काफी संख्या में आ रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है जिसमें भारी संख्या में भक्त भाग ले रहे हैं। पूजा का कार्यक्रम शाम तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिड़ला मंदिर के मुख्य प्रशासक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में चार प्रहर की विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का आना शुरू हो गया था। पूर्व की तुलना में भक्तों की संख्य कुछ कम है, लेकिन कोरोना के कमजोर पड़ते ही एक बार फिर काफी भक्तों ने मंदिर की तरफ रुख किया है जिससे चहल-पहल बढ़ गई है। कालकाजी मंदिर और प्रीत विहार स्थित गुफावाला शिवजी के मंदिर में भी भक्तों की भारी संख्या पहुंच रही है।

दिल्ली में इस समय कोरोना की स्थिति

दिल्ली में भी पूरे देश की तरह कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। 10 मार्च को यहां कोरोना के 370 नए केस सामने आए और पिछले 24 घंटों में तीन लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि, इस बीच भी कोरोना टेस्टिंग पूरी क्षमता के साथ जारी है। दिल्ली सरकार ने पिछले 24 घंटे में कोरोना के 71153 टेस्ट किए हैं। इनमें 0.52 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed