फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnvis wrote a letter to Commerce Minister to lift the ban on onion exports

फडणवीस ने लिखा वाणिज्य मंत्री को पत्र, प्याज के निर्यात पर लगी रोक हटाने की मांग

Wed, 16 Sep 2020 03:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 16 Sep 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnvis wrote a letter to Commerce Minister to lift the ban on onion exports
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर प्याज के निर्यात पर लगी रोक को हटाने की मांग की है। भाजपा नेता ने प्याज के निर्यात पर रोक लगने से किसानों को होने वाले नुकसान का हवाला दिया है। 

विज्ञापन


फडणवीस ने इस पत्र में लिखा कि महाराष्ट्र के प्याज की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मांग होती है। महाराष्ट्र के किसानों को इससे उचित दाम भी मिलता है। निर्यात पर रोक लगाए जाने से किसान काफी आहत और दुखी हैं। फडणवीस ने इस संबंध में गोयल से फोन पर भी बात की थी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 14 सितंबर को प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी। सरकार ने यह फैसला देश में प्याज की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए और घरेलू बाजार में इसकी लगातार बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए लिया है। 

इस फैसले को लेकर राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं। वहीं, प्याज उत्पादक किसान भी सड़क पर उतर आए हैं। प्रदेश के मंत्रियों ने केंद्र से प्याज निर्यात पर प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है। 


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने भी मंगलवार को पीयूष गोयल से मुलाकात कर प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। पवार ने कहा था कि सरकार के इस कदम से पाकिस्तान जैसे देशों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed