{"_id":"5b4e43a54f1c1b43748b5817","slug":"devendra-fadnavis-woke-up-at-midnight-and-opposition-protest-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को जगाए गए फडणवीस और खत्म हो गया विपक्ष का धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आधी रात को जगाए गए फडणवीस और खत्म हो गया विपक्ष का धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागपुर में शुरू विधानमंडल के मानसून सत्र में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। आधी रात करीब डेढ़ बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जगाना पड़ा। उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल से फोन पर बात की उसके बाद विपक्ष धरना समाप्त कर सदन के बाहर जाने को राजी हुआ।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा में बना नया रिकॉर्ड
दरअसल, कांग्रेस व एनसीपी के नेता कपास और धान की फसलों में कीड़े लगने से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई देने की मांग कर रहे थे लेकिन, सरकार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उसके बाद रात में विधानसभा की कार्यवाही भी खत्म हो गई। जवाब नहीं मिलने से नाराज विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें सवालों का जवाब नहीं मिलेगा सदन से बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
हालांकि संसदीय कार्यमंत्री गिरीश बापट ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन, विपक्ष नहीं माना। विपक्ष के इस धरने से परेशान भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक राज पुरोहित को मुख्यमंत्री को जगाकर बात करनी पड़ी। देर रात करीब डेढ़ बजे राज पुरोहित ने राधाकृष्ण विखे पाटिल की मुख्यमंत्री फडणवीस से बात कराई। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि मंगलवार को वे विधानसभा में उनके सवालों का जवाब देंगे। उसके बाद विपक्ष ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन