{"_id":"578f3ef04f1c1b217fc4bf0c","slug":"devendra-fadnavis-transfers-dead-excise-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले मर चुके अधिकारी का किया ट्रांसफर, निशाने पर फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तीन साल पहले मर चुके अधिकारी का किया ट्रांसफर, निशाने पर फडणवीस
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 02:39 PM IST
विज्ञापन
देवेन्द्र फडणवीस पर विपक्ष ने साधा निशाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में मंगलवार को विपक्ष ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को आड़े हाथों ले लिया। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने एक आबकारी अधिकारी का ट्रांसफर किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति का ट्रांसफर किया गया है वह तीन साल पहले ही मर चुका है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ही आबकारी विभाग के प्रमुख हैं। इसी के चलते विपक्ष ने देवेन्द्र फडणवीस की तरफ से किए गए इस ट्रांसफर पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
देवेन्द्र फडणवीस ने आबकारी अधिकारी संदीप मारुति साबले के कोल्हापुर से नासिक ट्रांसफर किए जाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस मामले में एक सरकारी क्लर्क को बर्खास्त कर दिया गया है। इस बावत विभाग के कोल्हापुर के अधीक्षक को एक नोटिस भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
फर्स्टपोस्ट को मिले ट्रांसफर ऑर्डर में लिखा है कि साबले अपनी जिम्मेदारी तुरंत प्रभाव से ग्रहण करें। अगर वह ऐसा करने में असमर्थ होते हैं तो उनके खिलाफ अनुशानात्मक कार्रवाई की जाएगी।