{"_id":"65a6432b49c9c6e0c20d2164","slug":"devendra-fadnavis-said-shiv-sena-ubt-should-stop-insulting-the-sentiments-of-crores-of-hindus-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: 'मैं मूर्खों की बातों का जवाब नहीं देता', राम मंदिर की जगह को लेकर उठाए गए सवाल पर भड़के फडणवीस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ram Mandir: 'मैं मूर्खों की बातों का जवाब नहीं देता', राम मंदिर की जगह को लेकर उठाए गए सवाल पर भड़के फडणवीस
Tue, 16 Jan 2024 02:23 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 16 Jan 2024 02:23 PM IST
सार
संजय राउत ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भाजपा 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा बुलंद कर रही है, लेकिन अयोध्या जाकर देखिये जिस स्थान पर मंदिर का निर्माण होना था, वहां निर्माण नहीं हुआ है। इस पर फडणवीस ने उन्हें मूर्ख बताया।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, संजय राउत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसी ऐतिहासिक दिन को नवनिर्मित मंदिर में रामलला विराजमान होंगे। इस समारोह को लेकर एक ओर भक्तों में उत्साह है। वहीं दूसरी ओर, लगातार सियासी घमासान मचा हुआ है। हाल ही में उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने राम मंदिर की जगह पर सवाल खड़ा कर दिया था। इस पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि यूबीटी वाली शिवसेना करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करना बंद करे।
विज्ञापन
राउत ने ये कहा था
संजय राउत ने कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर भाजपा 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा बुलंद कर रही है, लेकिन अब अयोध्या जाकर देखिये जिस स्थान पर राम मंदिर का निर्माण होना था, वहां वास्तव में मंदिर का निर्माण नहीं हुआ है। विवादित स्थल से चार किलोमीटर की दूरी पर राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। राउत ने दावा किया था कि विवादित जगह अब भी वैसी ही है।
विज्ञापन
फडणवीस भड़के
संजय राउत के बयान पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संज्ञान लिया। मुंबादेवी के मंदिर में दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, 'मैं मूर्खों को जवाब नहीं देता, लेकिन मैं एक बात कह सकता हूं- हिंदुओं का अपमान करना बंद करें।'
विज्ञापन
फडणवीस ने कहा कि जिन लोगों का राम मंदिर आंदोलन में कोई योगदान नहीं है, वे कुछ भी आरोप लगाकर करोड़ों हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि यूटीबी सेना को हिंदू समुदाय का अपमान करना बंद करना चाहिए।