{"_id":"618b822d13ada028016f3b77","slug":"devendra-fadnavis-s-tweet-on-nawab-malik-s-allegations-never-fight-with-a-pig","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटवार: देवेंद्र फडणवीस ने बिना नाम लिए नवाब मलिक पर कसा तंज, ट्वीट में लिखा- .... से कभी मत लड़ो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पलटवार: देवेंद्र फडणवीस ने बिना नाम लिए नवाब मलिक पर कसा तंज, ट्वीट में लिखा- .... से कभी मत लड़ो
Wed, 10 Nov 2021 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:10 PM IST
सार
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस के ऊपर अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और जाली नोटों का कारोबार करने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके कुछ ही घंटे बाद फडणवीस का ट्वीट सामने आया है।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्यन खान ड्रग केस में नवाब मलिक और समीर वानखेड़े के बीच छिड़ी लड़ाई अब मलिक बनाम देवेंद्र फडणवीस हो चुकी है। बुधवार सुबह एनसीपी नेता ने प्रेसवार्ता कर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के ऊपर लगाए गए कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके कुछ घंटे के बाद ही देंवेंद्र फडणवीस के एक ट्वीट ने इस इस लड़ाई को और तीखा कर दिया है।
विज्ञापन
बिना नाम लिए किया हमला
फडणवीस ने बिना किसी का नाम लिए ट्विटर पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में प्रसिद्ध नाटककार जॉर्ज बर्नाड शॉ की पंक्तियों को पोस्ट किया गया है। उन्होनें ट्विटर पर लिखा है- 'मैनें बहुत पहले सीखा था, कभी...से मत लड़ो। इससे आप ही गंदे हो जाएंगे, लेकिन सुअर इसे पसंद करेंगे।'
विज्ञापन
मलिक ने लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले एनसीपी नेता नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस के ऊपर अंडरवर्ल्ड कनेक्शन और जाली नोटों का कारोबार करने का गंभीर आरोप लगाया था। मलिक ने प्रेसवार्ता में कहा था कि देवेंद्र फडणवीस के सीएम रहते हुए उनके संरक्षण में जाली नोटों का कारोबार महाराष्ट्र में हो रहा था। इसका सीधा लिंक पाकिस्तान से है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया था कि दाउद का करीबी रियाज भाटी फडणवीस के साथ दिखता है, उसी के जरिए फडणवीस महाराष्ट्र में धन उगाही का भी कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
समीर वानखेड़े का भी आया जवाब
नवाब मलिक के आरोपों पर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का भी जवाब सामने आया है। उन्होंने कहा है कि एनसीपी नेता के सभी आरोप निराधार हैं। 2017 में छापेमारी में लगभग 10 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए गए थे, न कि 14 करोड़ के। उन्होंने बताया कि इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के लिए डीआरआई ने एनआईए से संपर्क किया था, लेकिन एनआईए ने मामले को हाथ में लेने से इंकार कर दिया था।