Maharashtra: विधायकों-सांसदों के शिंदे सेना छोड़ने के बयान पर फडणवीस का पलटवार, कहा- पूरा ठाकरे गुट असंतुष्ट
शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई कहा कि क्या विनायक राउत भविष्य देख सकते हैं? क्या वह फेस-रीडिंग जानते हैं? वह कुछ भी कहते हैं उसका कोई तथ्य नहीं होता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ सालों में महाराष्ट्र की राजनीति ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। एमवीए गठबंधन की सरकार में फूट के बाद शिवसेना को लेकर खूब लड़ाई हुई। अब खबर सामने आई कि 22 विधायक, नौ सांसद शिंदे की शिवसेना छोड़ना चाहते हैं, इसके बाद राजनीतिक गलियारों में खूब हल्ला मचा हुआ है। वहीं अब इस बयान पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस और शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई का बयान सामने आया है। फडणवीस ने कहा कि पूरा ठाकरे गुट असंतुष्ट है। जिस तरह का असंतोष वहां है, वैसा और कहीं नहीं है।
#WATCH | "The entire Thackeray faction is dissatisfied. The kind of dissatisfaction which is there is nowhere else," says Maharashtra Deputy CM and BJP leader Devendra Fadnavis when asked about claims by leaders of Thackeray faction that 22 MLAs and 9 MPs of Shinde faction are in… pic.twitter.com/LynAfcBZPz
— ANI (@ANI) May 30, 2023विज्ञापन
विनायक राउत अपना बयान वापस नहीं लेते तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे
साथ ही सभी दावों को खारिज करते हुए महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिंदे गुट के नेता शंभूराज देसाई कहा कि क्या विनायक राउत भविष्य देख सकते हैं? क्या वह फेस-रीडिंग जानते हैं? वह कुछ भी कहते हैं उसका कोई तथ्य नहीं होता। आगे उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हम अच्छा काम कर रहे हैं। विनायक राउत इस तरह की बातें कहते रहते हैं, हम उन पर ध्यान नहीं देते हैं। आगे कहा कि विनायक राउत ने मेरे बारे में भी इसी तरह के बयान दिए हैं। एक दिन पहले मैंने उन्हें दो दिन का समय दिया था। मैंने अपने कानूनी सलाहकार से बात की है। अगर वह मेरे खिलाफ अपना बयान वापस नहीं लेते हैं, तो वह खुद को कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रखें।
#WATCH | "Can Vinayak Raut see the future? Does he know face-reading? He says anything. There is no fact to what he says. We are all satisfied. Under the leadership of CM Eknath Shinde, we are working well. Vinayak Raut keeps saying things like this, we don't pay attention to… pic.twitter.com/vMTbpc1kxI
— ANI (@ANI) May 30, 2023
शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद विनायक राउत के संपर्क में
उद्धव शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने बड़ा दावा किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि शिंदे शिवसेना के 22 विधायक और नौ सांसद पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। विनायक राउत ने दावा किया कि शिंदे शिवसेना के 13 में से 9 सांसद उद्धव ठाकरे की शिवसेना के संपर्क में हैं! राउत ने ये भी कहा कि शिंदे शिवसेना के सांसद इसलिए नाराज हैं क्योंकि उनके काम नहीं किए जा रहे हैं और साथ ही उन्हें तिरस्कार भी झेलना पड़ रहा है और उनकी बात नहीं मानी जा रही है।
विनायक राउत का यह दावा शिंदे शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें कीर्तिकर ने कहा था कि भाजपा द्वारा शिंदे शिवसेना की अवहेलना की जा रही है और एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।
कानूनी कार्रवाई करेंगे शंभुराजे देसाई
विनायक राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री शंभुराजे देसाई ने 15 दिन पहले उद्धव ठाकरे को संदेश भेजकर मिलने की इच्छा जताई थी। राउत ने कहा कि देसाई इस बारे में बात करना चाहते हैं कि वह कितनी घुटन महसूस कर रहे हैं। हालांकि देसाई ने ठाकरे को संदेश भेजने की बात को खारिज कर दिया है और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।