फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis calls Aaditya Thackeray Mercedes baby who never saw any struggle news in Hindi

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य ठाकरे को बताया 'मर्सिडीज बेबी', कहा- उन्होंने कभी कोई संघर्ष नहीं देखा

Wed, 04 May 2022 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 04 May 2022 10:46 PM IST
सार

देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि मैं राम मंदिर आंदोलन के समय अयोध्या में था, जिसका महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मजाक उड़ाया था। फडणवीस ने इसी को लेकर आज आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis calls Aaditya Thackeray Mercedes baby who never saw any struggle news in Hindi
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : फाइल

विस्तार

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे को निशाने पर लिया। फडणवीस ने आदित्य ठाकरे को मर्सिडीज बेबी बताया और कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के लिए लड़ने वाले कारसेवकों के संघर्ष की सराहना नहीं कर सकते। 

विज्ञापन


शिवसेना नेता ने कथित तौर पर फडणवीस के उस दावे का मजाक उड़ाया था जिसमें उन्होंने कहा था कि जब 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था, तब मैं वहां मौजूद था। आदित्य ने कथित तौर पर कहा था कि फडणवीस ने जरूर 1857 के संग्राम में भी हिस्सा लिया होगा।
विज्ञापन


इसे लेकर नागपुर में मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, 'ये मर्सिडीज बेबी जो मुह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे, उन्हें कभी कोई संघर्ष नहीं करना पड़ा और न ही उन्होंने कोई संघर्ष देखा है। इसलिए ये कारसेवकों के संघर्ष का केवल मजाक उड़ा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने आगे कहा, हमारे जैसे लाखों कारसेवकों को गर्व है कि जब विवादित ढांचा गिराया गया था, तब हम वहां मौजूद थे। मैं निजी तौर पर वहां था और उस वक्त एक कॉरपोरेटर था। 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, 'मैं हिंदू हूं और इसलिए पिछले जन्म और पुनर्जन्म में भरोसा करता हूं। अगर मेरा कोई पिछला जन्म होगा तो मैं 1857 के युद्ध में तात्या टोपे और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ लड़ रहा होऊंगा। '

उन्होंने आदित्य ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि आपने अपने पिछले जन्म में अंग्रेजों के साथ गठबंधन किया होगा क्योंकि अब आप उन लोगों के साथ गठबंधन कर रहे हैं जो 1857 के युद्ध को स्वतंत्रता संग्राम नहीं मानते हैं।

इसके बाद एक अन्य कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि जब राम मंदिर आंदोलन के समय मैं अयोध्या गया था तब मेरी उम्र 22 साल थी न कि 13 साल, जैसा कि कुछ लोग कह रहे हैं।




एनसीपी ने किया फडणवीस पर तंज, 'गजिनी' के आमिर खान से की तुलना
उधर, महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन में हिस्सेदार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी फडणवीस के इस दावे पर सवाल उठाया। एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने एक बयान में तंज कसते हुए कहा कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस को 2008 में आई आमिर खान की फिल्म गजिनी की तरह लिखना होगा कि वह क्या हैं। 

क्रैस्टो ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि फडणनवीस एम्नीशिया के शिकार हो गए हैं क्योंकि कभी वह कहते हैं कि वह बाबरी विध्वंस के समय वहां मौजूद थे और अब कह रहे हैं कि उन्होंने 1857 में तात्या टोपे के साथ भी लड़ाई की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed