फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis attacks Uddhav Thackeray over Babri Masjid demolition during rally in Mumbai

उद्धव पर फडणवीस का हमला: 'बाबरी मस्जिद विध्वंस के समय अयोध्या में नहीं थे शिवसैनिक, मैं 18 दिन जेल में रहा'

Sun, 01 May 2022 09:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 09:30 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा हमसे पूछा जा रहा है कि जब बाबरी मस्जिद तोड़ी गई तो आप कहां थे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई तब मैं वहां 18 दिन तक जेल में रहा, लेकिन अयोध्या में शिवसेना का कोई नेता नहीं था।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis attacks Uddhav Thackeray over Babri Masjid demolition during rally in Mumbai
भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी का दौर जारी है। लाउडस्पीकर से शुरू हुआ विवाद हनुमान चालीसा पर पहुंचा और अभी भी लगातार नेताओं के बीच वार-पलटवार हो रहा है। इसी क्रम में रविवार को महाराष्ट्र के 62वें स्थापना दिवस के मौके पर मुंबई के सोमैया ग्राउंड में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिव सेना पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में 1992 में गिराए गए विवादित ढांचे का जिक्र करते हुए शिव सेना की भूमिका पर सवाल खड़े किए। 

विज्ञापन


उन्होंने अपनी ‘बूस्टर डोज’ रैली में संबोधित करते हुए कहा कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने से डरने वाले लोग कह रहे हैं कि उन्होंने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया। हमसे पूछा जा रहा है कि जब बाबरी मस्जिद तोड़ी गई तो आप कहां थे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई तब वह अयोध्या में थे। उन्होंने कहा कि मैं वहां 18 दिन तक जेल में रहा, लेकिन अयोध्या में शिवसेना का कोई नेता नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि मैं इसे मस्जिद नहीं मानता, यह सिर्फ एक ढांचा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उन्होंने अपनी रैली की शुरुआत सियापति रामचंद्र की पवनसुत हनुमान की जय के नारे के साथ की थी। आगे संबोधित करते हुए उन्होंने हिंदुत्व के मुद्दे पर सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि आप महाराष्ट्र नहीं हैं, आप हिंदुत्व नहीं हैं। आपके लोगों के भ्रष्टाचार के कारण महाराष्ट्र की बदनामी हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार (शिवसेना) किसके लिए काम कर रही है, यह बड़ा सवाल है। उनके दो मंत्री जेल में हैं और वे सरकार के फैसलों पर बेशर्मी से जेल में बंद एक मंत्री की तस्वीर छापते हैं। इस दौरान उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यहां पहले वर्क फ्रॉम होम था अब वर्क फ्रॉम जेल चल रहा है।


इस दौरान उन्होंने राणा दंपति और हनुमान चालीसा का पाठ करने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने के नाम पर राणा दंपति को जेल में बंद किया गया है। उनपर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है।  क्या हनुमान चालीसा का पाठ करना देशद्रोह हो सकता है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed