फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Devendra Fadnavis attacked Congress for creating false impression, says about rahul gandhi hindi news politics

सियासत: 'संविधान की जगह अराजकता फैलाने की साजिश', झूठी धारणा गढ़ने के खिलाफ फडणवीस ने कांग्रेस पर बोला हमला

Fri, 20 Dec 2024 07:24 AM IST
शुभम कुमार सुरेन्द्र मिश्र
सुरेन्द्र मिश्र Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 20 Dec 2024 07:24 AM IST
सार

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े संगठनों ने काठमांडो में भारत को अस्थिर करने के लिए बैठक की। यह बैठक 15 नवंबर, 2024 को हुई, जिसमें सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ लोगों के मन में संदेह पैदा कर देश में संविधान की जगह अराजकता फैलाने की साजिश रची गई।

विज्ञापन
Devendra Fadnavis attacked Congress for creating false impression, says about rahul gandhi hindi news politics
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में विपक्षी इंडी गठबंधन के झूठे नेरेटिव गढ़ने के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। उन्होंने गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे जुड़े संगठनों ने काठमांडो में भारत को अस्थिर करने के लिए बैठक की। यह बैठक 15 नवंबर, 2024 को हुई, जिसमें सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ लोगों के मन में संदेह पैदा कर देश में संविधान की जगह अराजकता फैलाने की साजिश रची गई।
विज्ञापन


नागपुर विधानमंडल का शीतकालीन सत्र
नागपुर में शुरू विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि जब नक्सलियों की नई भर्ती होने में कठिनाई आने लगी तो भारत में फ्रंटल आर्गनाइजेशन का गठन हुआ, जिसका पापुलर नाम अर्बन नक्सलिज्म है। अर्बन नक्सलवाद का जन्म निर्वाचन आयोग, न्यायालय जैसी सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ झूठा नेरेटिव तैयार करने के लिए किया गया है, जिससे देश में अराजकता फैलाई जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 186 संगठन शामिल थे, जिसमें से 40 संगठन सक्रिय तौर पर फ्रंटल आर्गनाईजेशन से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि काठमांडो में हुई बैठक में महाराष्ट्र और अन्य भाजपानीत राज्य की सरकारों के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) के खिलाफ मुहिम छेड़ने पर चर्चा हुई। कांग्रेस-एनसीपी के कार्यकाल में राज्य के गृह मंत्री रहे आरआर पाटिल के विधानसभा में दिए एक जवाब का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि 2012 में पुणे में हुए नक्सल प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में इन संगठनों का नाम फ्रंटल आर्गनाइजेशन से जुड़े होने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी की कठपुतली न बने कांग्रेस
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, हमें आपकी (राहुल गांधी) देशभक्ति पर संदेह नहीं है, लेकिन यह ध्यान देने की जरूरत है कि कौन आपका कंधा इस्तेमाल कर रहा है। कांग्रेस किसी की कठपुतली न बने। फडणवीस ने कहा कि देश प्रगति कर रहा है, जिससे ईर्ष्या करने वाली विदेशी ताकतें फ्रंटल आर्गनाईजेशन से जुड़ी संस्थाओं के जरिये देश को अस्थिर करने की गहरी साजिश रच रही हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस बयान को दोहराया, जिसमें उन्होंने एक बार लोकसभा में कहा था कि सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां आएंगी, जाएंगी, ये देश रहना चाहिए, हमारा संविधान रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed