{"_id":"5b565fdb4f1c1bab7d8b462e","slug":"deve-gowda-supported-to-rahul-gandhi-as-a-prime-minister-condidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल की पीएम उम्मीदवारी को देवगौड़ा का समर्थन, कई दलों की सहमति अभी बाकी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल की पीएम उम्मीदवारी को देवगौड़ा का समर्थन, कई दलों की सहमति अभी बाकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Jul 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के खिलाफ संयुक्त गठबंधन की ओर से राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने का जेडीएस नेता एचडी देवगौड़ा ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राहुल के नेतृत्व में गठबंधन सरकार चलाए जाने को लेकर हमें कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि विपक्षी गठबंधन में तृणमूल कांग्रेस जैसे बड़े घटक दल राहुल का नेतृत्व स्वीकारने के पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
तृणमूल नेता ममता बनर्जी ने राहुल को बाद की पीढ़ी का नेता बताया। बता दें कि रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने और उनके नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन बनाने का फैसला किया गया था। हालांकि ममता के अलावा सपा, बसपा और एनसीपी के प्रमुखों की महत्वाकांक्षा को देखते हुए राहुल की सहज स्वीकार्यता असंभव ही लगती है।
विज्ञापन
मिलकर चुनेंगे पीएम उम्मीदवार: तेजस्वी
पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को पीएम पद के लिए एक तरह से नकारते हुए कहा कि गठबंधन दलों में एकमात्र राहुल ही इस पद के उम्मीदवार नहीं हैं। हम सब मिलकर इस पर फैसला करेंगे। इसमें ममता, चंद्रबाबू, शरद पवार और मायावती में से जिस किसी को भी पीएम उम्मीदवार घोषित किया जाता है, वह हमें मंजूर होगा। विपक्षी दल का जो भी नेता संविधान की रक्षा करेगा उन्हें वह प्रधानमंत्री के तौर पर स्वीकार होगा।
विज्ञापन