फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deve Gowda says his only regret was not completing full terms as pm or cm

देवगौड़ा बोले- सबसे बड़ा अफसोस, पीएम-सीएम के रूप में नहीं कर पाये कार्यकाल पूरा

Tue, 24 Apr 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 24 Apr 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Deve Gowda says his only regret was not completing full terms as pm or cm

जनता दल(सेकुलर) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर और कर्नाटक के सीएम के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। आपको बता दें कि देवगौड़ा 1994 में सत्ता में आये थे और दो साल कर्नाटक के सीएम रहे थे। उन्होंने 1996 में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वह इस दौरान आकस्मिक प्रधानमंत्री बन गये थे। 

विज्ञापन


एएनआई को दिये एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में देवगौड़ा ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। मैंने पीएम के तौर पर भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया। आप टीएसआर सुब्रमण्यम द्वारा लिखी किताब में पढ़ सकते हैं कि 10 महीनों में सभी नीतियां तैयार की गई थीं।  टेलीकॉम नीति, नेशनल हाईवे, मेट्रो पॉलिसी और साथ ही कश्मीर मामला । 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें मलाल इस बात का है कि उनके कार्यकाल में जो नीतियां बनाई गई थीं वह 12 सालों से ठण्डे बस्ते में पड़ी हैं। देवगौड़ा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान वह बड़े पैमाने पर उत्तर-पूर्व गए, उन्होंने 7 राज्यों का दौरा किया। जबकि इससे पहले किसी पीएम ने ऐसा नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवगौड़ा ने अपने कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उस दौरान किसी भी राज्य में सांप्रदायिक हिंसा नहीं होती थी। उनके 10 महीने के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में भी हिंसा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि वह देश में शांति देखना चाहते हैं। हम सब को शांति के साथ रहना चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed